2 से 5 साल के बच्चों के लिए Tesla की पैडल-लेस Bike लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Updated:
विज्ञापन

Tesla Balance Bike for Kids (Image: Tesla)

टेस्ला ने बच्चों के लिए अपनी पहली पैडल-लेस बैलेंस बाइक लॉन्च की है. यह 2 से 5 साल के बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई है और साइकिल चलाने की शुरुआती ट्रेनिंग देती है. जानिए इसकी कीमत, खूबियां और कब तक होगी डिलीवरी.

विज्ञापन

वर्ल्ड की मोस्ट पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla ने अब न्ए बिजनेस में कदम रख दिया है. एलन मस्क की कंपनी ने फर्स्ट टाइम टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री मारी है. हालांकि, टेस्ला द्वारा बनाई गई यह कोई इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर नहीं है, बल्कि छोटे बच्चों के वाली पैडल-लेस बैलेंस बाइक है. इसकी खास बात यह है कि बच्चों को साइकिल चलाने से पहले बैलेंस करने और हैंडल को अच्छे से संभालना सिखाने के लिए इसे तैयार की गई है. कंपनी के द्वारा लाई गई यह ऑल न्यू किड्स बाइक मार्केट में धूम मचा सकती है. चलिए इसकी कीमत और खासियत के बारे में हम आपको जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

Tesla पैडल-लेस बाइक की कीमत कितनी है?

एलन मस्क की कंपनी ने इस बाइक को स्पेशली तौर पर बच्चों के लिए ही डिजाइन किया है. इसकी कीमत 225 डॉलर रखी है यानि कि इंडियन करेंसी में यह 19000 रुपये की होगी. टेस्ला की यह नई पैडल लेस (Pedal-Less) बाइक लॉन्च होते ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कंपनी के साथ आलम ये है कि इसका स्टॉक ही खत्म हो गया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर बच्चों वाली यह बाइक आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है. इसका मतबल साफ है कि खरीदारों को इसका डिजाइन और बनावट पसंद आ रही है. 

Tesla पैडल-लेस बाइक की खासियत क्या है?

कंपनी के मुताबिक, यह बाइक 2 से 5 साल के बच्चों के लिए बनाई गई है. इस पर ज्यादा से ज्यादा 35 किलोग्राम तक के वजन वाले बच्चे बैठ सकता हैं, जो इसकी मजबूती को दर्शाता है. इसमें हल्का मैग्नीशियम फ्रेम लगाया गया है, जिससे छोटे बच्चे इसे आसानी से संभाल सकते हैं. इतना ही नहीं, इसकी सीट को 5 अलग-अलग ऊंचाई के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Electric Scooter खरीदने जा रहे हैं? पहले जानिए कौन-सी बैटरी है सबसे भरोसेमंद, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान

बिना मोटर और पैडल वाली बाइक 

टेस्ला कंपनी की यह बाइक बिना मोटर और पैडल के साथ आती है. बच्चों को पैडल मारने या मोटर स्टार्ट होने/न होने से कोई लेना-देना नहीं रहेगा. बच्चे इसे अपने पैरों की मदद से आगे बढ़ाएंगे. इससे बच्चों को धीरे-धीरे बैलेंस बनाना, डायरेक्शन चेंज करना और साइकिल चलाने की स्टार्टिंग ट्रेनिंग मिलती है. इससे सीखने के बाद में बच्चे आसानी से रेगुरल पैडल वाली साइकिल चला सकते हैं. 

इसका डिजाइन है खास 

इस पैडल लेस बाइक में टेस्ला का मिनीमल डिजाइन देखने को मिलता है. इसके साइड में टेस्ला का नाम और सामने 'T' लोगो दिया गया है. कंपनी बॉक्स में असेंबली के लिए जरूरी सभी टूल्स भी दे रही है, ताकि घर पर ही इसे आसानी से तैयार किया जा सके.  

कब शुरू होगी डिलीवरी?

कंपनी ने बताया है कि इस पैडल लेस बाइक की डिलीवरी अगस्त के अंत तक शुरू हो जाएगी. फिलहाल इसे केवल अमेरिका के बाजार में पेश किया गया है. 

ये भी पढ़ें: क्या इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में गियर होते हैं? खरीदने से पहले दूर कर लें यह बड़ा कन्फ्यूजन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola