Ramayana: मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा… लक्ष्मण का किरदार मिलने पर इमोशनल हुए रवि दुबे, डायरेक्टर नितेश तिवारी का किया धन्यवाद

Updated:
विज्ञापन

रामायण पर रवि दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

Ramayana: ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ही अपने किरदार चुनते हैं और उन्हें निभाने की ताकत भी वही देते हैं. मंच पर उन्होंने नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा का हाथ जोड़कर आभार जताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी का दिल छू लिया. फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे मंच पर अपनी बात कहते-कहते इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम खुद अपने किरदारों को चुनते हैं और उन्हें निभाने की ताकत भी वही देते हैं. रवि ने यह भी कहा कि इतने बड़े कलाकारों के बीच इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है.

विज्ञापन

Ravie Dubey on Ramayana: 'श्रीराम ही चुनते हैं'

View on Instagram

इवेंट में रवि दुबे ने कहा, "श्रीराम चुनते हैं और जब श्रीराम चुनते हैं, तो भाव भी वही देते हैं, साधन भी वही देते हैं, संसाधन भी वही देते हैं और हिम्मत भी वही देते हैं." उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम ने नितेश तिवारी को इस फिल्म के लिए चुना, रणबीर कपूर को श्रीराम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना. रवि ने कहा कि उन्हें आज भी यकीन नहीं होता कि उन्हें लक्ष्मण जैसा पवित्र किरदार निभाने का मौका मिला है.

Ravie Dubey Emotional Speech: मंच पर छलक पड़े आंसू

अपनी बात कहते हुए रवि दुबे काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि शायद यह उनके माता-पिता के अच्छे कर्मों का फल है कि उन्हें रामायण जैसी बड़ी फिल्म में लक्ष्मण बनने का मौका मिला. उन्होंने मंच पर मौजूद निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया और कहा, "मैं जिंदगी भर आपका ऋणी रहूंगा." यह कहते हुए उनकी आंखें भी नम हो गईं.

Ramayana Trailer Launch: दिल्ली में जुटे फिल्म के बड़े सितारे

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, नितेश तिवारी, नमित मल्होत्रा, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुनाल कपूर, शोभना, अजींक्य देव, करण जौहर और कई अन्य सितारे मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा लोगों को दिखाया गया. वहीं, इसका आधिकारिक ग्लोबल लॉन्च 24 जुलाई को San Diego Comic-Con 2026 में होगा, जहां इसे दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा

ये भी पढ़ें: Ramayana: मुझे उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है… डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया क्यों रणबीर कपूर और साई पल्लवी ही बने राम-सीता


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola