Ramayana: मुझे उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है… डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बताया क्यों रणबीर कपूर और साई पल्लवी ही बने राम-सीता

Updated:
विज्ञापन
राम और सीता के रोल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी, फोटो- इंस्टाग्राम

राम और सीता के रोल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Ramayana: दिल्ली में हुए 'प्रथम संकल्प' इवेंट में नितेश तिवारी ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी को राम और सीता के किरदार के लिए चुनने की सबसे बड़ी वजह उनकी आंखों में दिखने वाली सच्चाई थी.

विज्ञापन

Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट में चुनिंदा लोगों को दिखाया गया. इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे. कार्यक्रम में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पहली बार खुलकर बताया कि उन्होंने भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर और माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को ही क्यों चुना.

Nitesh Tiwari on Casting Ranbir and Sai: 'एक कलाकार की आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं'

इवेंट में नितेश तिवारी ने कहा कि किसी कलाकार को चुनते समय वह सिर्फ उसकी एक्टिंग नहीं, बल्कि उसकी आंखों में दिखने वाली सच्चाई भी देखते हैं. उन्होंने कहा, "एक कलाकार की आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं. मुझे हमेशा रणबीर कपूर की आंखों में भगवान श्रीराम और साई पल्लवी की आंखों में माता सीता नजर आईं. उनकी आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं. मुझे उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है."

नितेश तिवारी का यही भरोसा था, जिसकी वजह से रणबीर कपूर और साई पल्लवी उनकी पहली पसंद बने.

Ranbir Kapoor on Lord Ram: अरुण गोविल को बताया अपनी प्रेरणा

इवेंट में रणबीर कपूर भी मौजूद रहे. आंखों में इंफेक्शन होने की वजह से उन्होंने काला चश्मा पहन रखा था. उन्होंने अपनी बात 'जय श्रीराम' बोलकर शुरू की और अरुण गोविल की जमकर तारीफ की.

रणबीर ने कहा कि बचपन से उन्होंने अरुण गोविल को भगवान श्रीराम के रूप में देखा है. अगर वह पर्दे पर श्रीराम का किरदार उनकी तरह थोड़ी-सी सच्चाई और गरिमा के साथ भी निभा पाए, तो वह अपनी मेहनत को सफल मानेंगे.

Sai Pallavi on Sita: 'देवी का किरदार निभाना आसान नहीं'

फिल्म में माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी ने कहा कि ऐसा किरदार मिलना उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने कहा कि किसी देवी का किरदार निभाना आसान नहीं होता. यह एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है. उन्होंने इस रोल के लिए मेकर्स का धन्यवाद भी किया.

Ramayana Trailer Launch: दिल्ली में दिखाया गया ट्रेलर

'प्रथम संकल्प' इवेंट में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, कुनाल कपूर और अन्य कलाकार मौजूद रहे. यहां चुनिंदा लोगों को फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया. वहीं, 24 जुलाई 2026 को San Diego Comic-Con में इसका आधिकारिक ग्लोबल लॉन्च होगा.

Ramayana Release Date: दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola