Airtel 5G Hotspot: क्या अनलिमिटेड 5G डेटा अब हॉटस्पॉट पर नहीं चलेगा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Updated:
विज्ञापन
एयरटेल 5जी हॉटस्पॉट पॉलिसी पर वायरल खबर का फैक्ट चेक / फोटो एआई से बनी

एयरटेल 5जी हॉटस्पॉट पॉलिसी पर वायरल खबर का फैक्ट चेक / फोटो एआई से बनी

सोशल मीडिया पर एयरटेल के अनलिमिटेड 5G हॉटस्पॉट को लेकर वायरल दावों ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. जानिए क्या सचमुच डेटा शेयरिंग बंद हुई है, 300GB लिमिट क्या है और Jio-Vi की पॉलिसी क्या कहती है.

विज्ञापन

अगर आप एयरटेल का अनलिमिटेड 5G प्लान इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर इंटरनेट चलाते हैं, तो हाल के दिनों में वायरल हो रही खबरों ने आपको भी परेशान किया होगा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एयरटेल अब अपने अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए शेयर करने की अनुमति नहीं दे रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच एयरटेल ने अपनी पॉलिसी बदल दी है या फिर यह केवल गलतफहमी है. आइए जानते हैं पूरा मामला और समझते हैं कि यूजर्स के बीच इतनी चर्चा क्यों हो रही है.

वायरल स्क्रीनशॉट से शुरू हुआ पूरा विवाद

हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एयरटेल की टर्म्स एंड कंडीशंस का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ. इसमें लिखा था कि अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइस के साथ शेयर नहीं किया जा सकता. इस स्क्रीनशॉट के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें इस शर्त की जानकारी पहले नहीं थी.

हालांकि, फिलहाल एयरटेल की वेबसाइट पर उपलब्ध टर्म्स एंड कंडीशंस में इस तरह की शर्त स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती. कंपनी की ओर से भी इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि यह नियम लागू किया गया है या नहीं.

ऑनलाइन वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि एयरटेल हॉटस्पॉट के जरिए अनलिमिटेड 5G इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं देता है.
ऑनलाइन वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि एयरटेल हॉटस्पॉट के जरिए अनलिमिटेड 5G इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं देता है.

अगर नियम लागू हुआ तो यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

मोबाइल हॉटस्पॉट आज लाखों लोगों के लिए बेहद जरूरी सुविधा बन चुका है. घर या ऑफिस में ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं होने पर लोग अपने स्मार्टफोन के 5G इंटरनेट से लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे डिवाइस कनेक्ट करते हैं.

अगर अनलिमिटेड 5G डेटा हॉटस्पॉट पर उपलब्ध नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में इस्तेमाल किया गया डेटा यूजर के रेगुलर 4G डेटा कोटे से कट सकता है. इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास या यात्रा के दौरान मोबाइल हॉटस्पॉट पर निर्भर रहते हैं.

एयरटेल को कैसे पता चलता है कि हॉटस्पॉट इस्तेमाल हो रहा है?

कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर टेलीकॉम कंपनी कैसे पहचान लेती है कि डेटा फोन में इस्तेमाल हो रहा है या किसी दूसरे डिवाइस पर.

तकनीकी रूप से टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क स्तर पर डेटा ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकती हैं. इसके लिए टाइम-टू-लिव (TTL), TCP/IP स्टैक फिंगरप्रिंटिंग, HTTP यूजर एजेंट और डीप पैकेट इंस्पेक्शन (DPI) जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन तरीकों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इंटरनेट ट्रैफिक सीधे फोन से आ रहा है या मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए किसी दूसरे डिवाइस तक पहुंच रहा है.

300GB की फेयर यूसेज लिमिट भी है लागू

एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान पूरी तरह बिना शर्त नहीं हैं. कंपनी पहले से ही प्रति यूजर हर महीने 300GB फेयर यूसेज लिमिट लागू करती है. इस सीमा के बाद अतिरिक्त इस्तेमाल को कमर्शियल यूसेज माना जा सकता है.

यानी अनलिमिटेड 5G का मतलब पूरी तरह असीमित डेटा नहीं है. इस वजह से भी कई यूजर्स कंपनी की पॉलिसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Jio और Vi की पॉलिसी क्या कहती है?

अगर प्रतिस्पर्धी कंपनियों की बात करें तो रिलायंस जियो अपने ट्रू 5G नेटवर्क पर योग्य प्लान्स में मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए 5G डेटा शेयर करने की अनुमति देता है. कंपनी की सार्वजनिक शर्तों में हॉटस्पॉट पर किसी अलग रोक का उल्लेख नहीं है.

वहीं वोडाफोन आइडिया (Vi) भी 5G डेटा शेयरिंग की सुविधा देता है. हालांकि कंपनी 28 दिनों में 300GB की फेयर यूसेज लिमिट लागू करती है. यही वजह है कि एयरटेल को लेकर सामने आए दावों के बाद कई यूजर्स अन्य नेटवर्क पर स्विच करने की बात कर रहे हैं.

क्या करें एयरटेल यूजर्स?

फिलहाल एयरटेल की ओर से इस वायरल दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में यूजर्स को सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट के बजाय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, एयरटेल थैंक्स ऐप और कस्टमर केयर से जानकारी लेना बेहतर होगा. यदि भविष्य में कंपनी इस संबंध में कोई बदलाव करती है, तो उसके टर्म्स एंड कंडीशंस में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी.


ये भी पढ़ें: ₹449 का नया Airtel प्लान बना सकता है आपको VIP यूजर! एक साथ मिल रहे कई प्रीमियम फायदे


ये भी पढ़ें: Airtel का सालभर वाला सस्ता प्लान बना हॉट केक, एक बार रिचार्ज और 365 दिन तक कॉलिंग की टेंशन खत्म


विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola