दो साल कमरे में कैद, हौसले ने बना दिया रेखा को IAS, ऑनलाइन क्लास से UPSC में गाड़ा झंडा

IAS Rekha Siyak Success Story (image: Instagram)
IAS Rekha Siyak Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए हर साल हजारों की संख्या में छात्र दिल्ली जाते हैं. लाखों की फीस भरते हैं और फिर भी कई साल प्रयास करते रहते हैं. वहीं, इससे अलग कहानी है इस साल IAS बनने वाली रेखा सियाक की. रेखा ने घर पर पढ़ाई करके ही UPSC परीक्षा क्रैक कर ली है.
IAS Rekha Siyak Success Story: यूपीएससी की तैयारी के लिए लाखों का खर्चा कैसे बचाना है ये जानना है तो IAS रेखा सियाक की कहानी पढ़ लें. रेखा सियाक ने UPSC सिविल सर्विस की परीक्षा बिना कोचिंग के ही क्रैक कर ली है. उन्होंने पूरी तैयारी घर पर रहकर की है. UPSC परीक्षा क्रैक करने वाली रेखा का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. आइए उनकी सफलता (Success Story) के पीछे के संघर्ष और स्ट्रैटजी को करीब से जानते हैं.
IAS Rekha Siyak Success Story: कौन हैं रेखा सियाक?
रेखा सियाक मूलरूप से राजस्थान के सीकर जिले के घाणा, लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली हैं. उन्होंने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई प्रिंस स्कूल से की. रेखा के पिता LIC एजेंट हैं और माता एक गृहिणी हैं. तीन भाई बहनों में सबसे छोटी रेखा शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं.
BTech की डिग्री
स्कूलिंग खत्म होने के बाद रेखा सियाक ने जेईई परीक्षा की तैयारी शुरू की. इसमें सफल होने के बाद उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी MNIT जयपुर में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक पूरा होने के बाद वो एक प्राइवेट कंपनी में जॉब भी करने लगीं. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का मन बनाया.
UPSC Interview के लिए गईं रेखा की तस्वीर
घर पर UPSC की तैयारी
एक इंटरव्यू में रेखा बताती हैं कि कॉलेज के दिनों में ही उनका मन सिविल सर्विस में जाने का हो गया था. उन्होंने जॉब छोड़ दी और घर चली गईं. घर पर ही रहकर उन्होंने UPSC की तैयारी ऑनलाइन शुरू कर दी. वो बताती हैं कि उन्होंने 2 साल तक खुद को कमरे में कैद कर लिया था.
ऑनलाइन कोचिंग से तैयारी करके उन्होंने UPSC की परीक्षा दी. पहले ही प्रयास में उन्हें प्रीलिम्स और मेन्स में सफलता मिल गई. इसके बाद परिवार का काफी सपोर्ट मिला. उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 176 लाकर क्रैक की और IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं.
सोशल मीडिया से दूरी
रेखा बताती हैं कि उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और बाहरी दुनिया से खुद को दूर कर दिया था. रेखा सियाक कहती हैं कि UPSC के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप बेसिक सब्जेक्ट को अच्छे से तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें: तगड़ी छलांग! रैंक 501 से सीधा Rank 33, IAS नवनीत से जानें UPSC का मंत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










