कई बार चूकीं, हिम्मत नहीं हारी, 5वें प्रयास में बन गईं IAS

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Mar 2026 10:08 PM

विज्ञापन

डिंपल चौहान (Image: Instagram)

Dimple Chouhan Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार राजस्थान से कई युवाओं ने सफलता हासिल की है. इनमें जालोर से जुड़ी डिंपल चौहान का नाम भी शामिल है. डिंपल ने इस परीक्षा में 131वीं रैंक हासिल की है.

विज्ञापन

Dimple Chouhan Success Story: डिंपल चौहान का ये पांचवां प्रयास था. कई बार कोशिश करने के बाद आखिरकार उन्हें वह सफलता मिल गई जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रही थीं. हालांकि, डिंपल को ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. एक लंबा संघर्ष रहा है. आइए उनकी जर्नी (Dimple Chouhan Success Story) को करीब से जानते हैं.

Dimple Chouhan Success Story: कौन हैं डिंपल चौहान?

डिंपल चौहान मूल रूप से बीकानेर की रहने वाली हैं, लेकिन उनका परिवार करीब 35 साल से जालोर में रह रहा है. उनके पिता डॉ रमेश चौहान जालोर में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके हैं.

डिंपल की शुरुआती पढ़ाई जालोर में ही हुई. उन्होंने यहां से आठवीं तक पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने उदयपुर से 10वीं और कोटा से 12वीं की परीक्षा पास की.

IIT गुवाहाटी से की इंजीनियरिंग

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद डिंपल ने इंजीनियरिंग करने का फैसला किया. उन्होंने IIT गुवाहाटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सेवा में जाना है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी और लगातार मेहनत करती रहीं.

दिल्ली में असिस्टेंट कमिश्नर

डिंपल के पिता बताते हैं कि यूपीएससी की तैयारी आसान नहीं होती. डिंपल पहले भी इस परीक्षा में पास हो चुकी थीं, लेकिन रैंक पीछे रहने की वजह से उन्हें आईएएस नहीं मिल पाईं. डिंपल दिल्ली में केंद्रीय ट्रेड एंड टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर काम कर रही हैं.

नौकरी करने के साथ-साथ डिंपल ने पढ़ाई भी जारी रखी. उन्होंने हार नहीं मानी और हर बार पहले से ज्यादा मेहनत की. आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई और उन्होंने 131वीं रैंक हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें: मिठाई बांटी, फूल बरसे, IAS बनने की खुशी पल में गायब, UPSC लिस्ट में निकली दूसरी शिखा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola