Heavy Rain Warning: 19 से 24 जुलाई तक भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, जानें अगले 5 दिनों का मौसम

Updated:
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश के बाद सड़क पर जना पानी, फोटो- पीटीआई

उत्तराखंड में बारिश के बाद सड़क पर जना पानी, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 19 से 24 जुलाई के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून की बारिश जारी रह सकती है. उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूर्व, मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में 19 से 24 जुलाई के दौरान मानसून की जोरदार बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 19 जुलाई को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. जबकि 20 से 24 जुलाई तक अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस पूरी अवधि के दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं. इस दौरान जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में भी 19 से 20 जुलाई को बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के अनुसार 20 से 22 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है.

दिल्ली से लेकर पंजाब तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में 19 से 25 जुलाई के दौरान मानसून पूरी तरह एक्टिव रह सकता है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 20 से 24 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जुलाई को छिटपुट बारिश के बाद 20 से 24 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि 19 से 21 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 19 से 25 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 19 से 24 जुलाई तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. पश्चिमी राजस्थान में 21 से 24 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 20 से 24 जुलाई के दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 22 जुलाई तक कुछ जगहों पर और 23 से 24 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 24 जुलाई तक व्यापक वर्षा होगी. विदर्भ में 19 से 20 जुलाई तक व्यापक और 21 से 24 जुलाई तक कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है. पूर्वी एवं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 से 22 जुलाई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है. विदर्भ में 19 से 20 जुलाई और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 जुलाई तक गरज-चमक की संभावना है. भारी बारिश की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 24 जुलाई तक कुछ जगहों में भारी बारिश की संभावना है. जबकि, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 20 जुलाई और 24 जुलाई को भारी वर्षा हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 21 से 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में वर्षा का पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक झारखंड में 19 से 23 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. बिहार में 19 से 21 जुलाई तक कई जिलों में बारिश की संभावना है. ओडिशा में 19 और 20 जुलाई तक व्यापक और 21 से 24 जुलाई तक कहीं-कहीं वर्षा होगी. गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 24 जुलाई तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 19 और 20 जुलाई और 23 से 24 जुलाई को कहीं-कहीं, जबकि 21 और 22 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. बिहार, झारखंड, अंडमान एवं निकोबार, गंगीय पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर भी जारी रह सकता है. भारी बारिश की बात करें तो झारखंड में 19 से 21 जुलाई तक, बिहार में 21 से 24 जुलाई तक और ओडिशा में 19 से 20 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में 24 जुलाई तक बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अरुणाचल प्रदेश में 19 से 20 जुलाई और 24 जुलाई को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इसके अलावा असम और मेघालय में भी 19-20 जुलाई और 23-24 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 19 से 24 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 19, 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. जबकि 20 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसमें 20 और 21 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 22 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है.

महाराष्ट्र-गुजरात समेत पश्चिम भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

कोंकण और गोवा में 19 से 24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 से 24 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 से 20 जुलाई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 19 से 23 जुलाई तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 19 से 24 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होगी. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 19 से 21 जुलाई तक अधिकांश स्थानों पर और 22 से 24 जुलाई तक कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 19 से 24 जुलाई तक भारी वर्षा जारी रहेगी. तेलंगाना में 19 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं 20 से 24 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 19 से 21 जुलाई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है.

Also Read:मौसम : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अलर्ट जारी


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola