ePaper

इंदौर : डेंगू के 13 नए मरीज, इस साल कुल 158 पहुंची मरीजों की संख्या

Updated at : 16 Dec 2014 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
इंदौर : डेंगू के 13 नए मरीज, इस साल कुल 158 पहुंची मरीजों की संख्या

इंदौर : शहर में डेंगू के प्रकोप सेपीड़ितमरीजों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और इस घातक बुखार से पीड़ित 13 नए मरीजों की जानकारी मिली है. इस तरह मौजूदा साल में डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 158 हो चुकी है, जबकि इसके चार मरीजों की मौत हो चुकी है. समेकित रोग निगरानी परियोजना […]

विज्ञापन

इंदौर : शहर में डेंगू के प्रकोप सेपीड़ितमरीजों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और इस घातक बुखार से पीड़ित 13 नए मरीजों की जानकारी मिली है. इस तरह मौजूदा साल में डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 158 हो चुकी है, जबकि इसके चार मरीजों की मौत हो चुकी है.

समेकित रोग निगरानी परियोजना (आईडीएसपी) की जिला इकाई के प्रभारी डा. जीएल सोढी ने आज बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में 13 डेंगू पीडितों की जानकारी मिली है. इनमें 9 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं.
सोढी ने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक शहर में कुल 158 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. इनमें से चार मरीजों की इस घातक बुखार से मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया कि इस साल जून माह में शहर में डेंगू का पहला मामला सामने आया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola