पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को मिल सकता है भारत रत्न !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 8:39 PM
नयी दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है. इस मांग के पूरा होने की घोषणा उनके जन्म दिन पर किया जा सकता है. वाजपेयी के जन्म दिन पर 25 दिसंबर को उनको भारत रत्न दिये जाने की […]
नयी दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है. इस मांग के पूरा होने की घोषणा उनके जन्म दिन पर किया जा सकता है.
वाजपेयी के जन्म दिन पर 25 दिसंबर को उनको भारत रत्न दिये जाने की घोषणा की जा सकती है और 26 जनवरी को यह सम्मान दिया जा सकता है. गौरतलब है कि यूपीए सरकार के दौरान भी भाजपा की वाजपेयी को भारत रत्न दिये जाने की मांग रही है.
अब केंद्र में भाजपा की ही सरकार है तो इसकी पूरी संभावना है कि वाजपेयी को इस वर्ष भारत रत्न दिये जाने की घोषणा की जा सकती है और इसकी घोषणा के लिए उनके जन्मदिन के तारीख को चुना जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










