22 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप की ईरान को खतरनाक हमले की धमकी, नीतीश कुमार फिर बने JDU अध्यक्ष, बंगाल में ममता को बड़ा झटका

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

22 June Top 20 News: स्विट्जरलैंड में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट में शांति बहाली को लेकर वार्ता जारी है, लेकिन इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर भयंकर बमबारी करने की धमकी देकर तनाव बढ़ा दिया है. वहीं, पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी में अंदरूनी कलह तेज हो गई है और विधायक मुशर्रफ हुसैन ने पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. दूसरी ओर, जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. ट्रंप ने ईरान पर खतरनाक हमले की दी धमकी: कहा- लेबनान में रोकें प्रॉक्सी, वरना भुगतना होगा अंजाम

Donald Trump Iran Warning: एक तरफ शांति की बात, दूसरी तरफ हमले की चेतावनी. स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में जहां अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के टॉप लीडर्स मिडिल ईस्ट में शांति बहाली के लिए मेज पर बैठे हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे युद्ध की धमकी दे डाली है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. अमेरिका ने ईरान के सामने रखी दोस्ती की बड़ी शर्त, मिडिल ईस्ट में शांति के लिए स्विट्जरलैंड में मंथन जारी

US Iran Talks: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में शांति बहाली के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है. जिसमें पाकिस्तान और कतर मध्यस्थता की भूमिका में है. बैठक के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस वार्ता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका, ईरान के साथ अपने रिश्तों को एक नई और सकारात्मक दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. अमेरिका-ईरान में शांति के बीच चीन का नया पैंतरा, ताइवान से हाइब्रिड युद्ध की तैयारी में ड्रैगन

China Hybrid War: चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बीजिंग ने दबाव बनाने की नई रणनीति अपनाई है. ताइवान के सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि चीन सीधे सैन्य टकराव से बचते हुए हाइब्रिड युद्ध के जरिए अपने प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, ईटाहार के विधायक मुशर्रफ हुसैन का इस्तीफा

Mosharraf Hossain Resigns: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत थमती नहीं दिख रही. अब ईटाहार से टीएमसी विधायक मुशर्रफ हुसैन ने अचानक अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. कैश फॉर जॉब स्कैम : अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी, कालीघाट में छापा

Abhishek Banerjee PA Sumit Roy FIR: पश्चिम बंगाल में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी में अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय पर एफआईआर दर्ज हुई है. सीआईडी ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जबकि पुलिस ने कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

6. मालदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर जबर्दस्त तनाव, घुसपैठियों को खदेड़ने गयी BSF का 7000 लोगों ने रोका रास्ता

Bangladesh Border Tension: पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारी तनाव की स्थिति है. घुसपैठ कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को जब बीएसएफ (BSF) ने खदेड़ने की कोशिश की, तो बांग्लादेशी गार्ड्स (BGB) और वहां की भारी भीड़ ने रोड़ा अटकाया. सीमा पर लाल झंडा फहरा दिया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

7. 9 पसलियां टूटी फिर भी NEET की परीक्षा देने पहुंची सृष्टि, धर्मेंद्र प्रधान के एक कॉल से मुश्किलें हुई आसान

NEET UG Re-Exam: नीट यूजी री-एग्जाम (NEET UG Re-Exam) के बीच कोलकाता से भावुक करने वाली खबर आयी है. सड़क हादसे में 9 पसलियां टूटने के बावजूद सृष्टि दुबे ने हिम्मत नहीं हारी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मदद से उसने परीक्षा दी. जानें, परीक्षा केंद्र पर कैसी थी व्यवस्था और कैसे संभव हुआ सृष्टि के लिए परीक्षा देना. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुहर, जल्द बिहार यात्रा पर निकलेंगे, उमेश कुशवाहा बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

Nitish Kumar JDU National President: जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. उमेश कुशवाहा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. बैठक में नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी चर्चा हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. NEET RE-Exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्रों पर शक

NEET UG 2026 Re-Exam: नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. प्रशासन ने तीन परीक्षा केंद्रों से नौ फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया, जो असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे. बायोमेट्रिक एजेंसी के सात कर्मी भी हिरासत में हैं. पुलिस अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग की जांच कर रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

10. बुरका नहीं उतारूंगी… NEET UG सेंटर में नहीं मिली एंट्री, 18 साल की कुलसुम का छलका दर्द

NEET UG 2026 Burqa Controversy: राजस्थान के अजमेर में NEET UG परीक्षा शुरू होने से पहले एक छात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बुरका पहनकर परीक्षा देने पहुंची छात्रा कुलसुम बानो ने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें उनकी पोशाक की वजह से अंदर जाने से रोक दिया. इस घटना का वीडियो और बयान सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. तुरामडीह विस्थापितों के आंदोलन को भाजपा का समर्थन, धरने में शामिल होंगे पूर्व CM अर्जुन मुंडा

Jamshedpur: तुरामडीह विस्थापितों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को भाजपा का समर्थन मिल गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के धरना स्थल पर पहुंचने की घोषणा के बाद आंदोलन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. जिस आधुनिक हथियार से थर्राया पाकिस्तान, उसकी ताकत का सीएम योगी ने किया जिक्र

UP Political News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इसके बाद महोबा में 697.07 करोड़ रुपये की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने गोरखगिरी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जनसभा को संबोधित किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. राम मंदिर मामले में SIT का बड़ा एक्शन, 7 पेन ड्राइव में 150 संदिग्धों के सबूत लेकर SIT रवाना, 25 पर कार्रवाई के संकेत

Ayodhya Ram Mandir News: क्या राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी की जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है? आखिर 7 पेन ड्राइव में ऐसे कौन से सबूत हैं, जिनके आधार पर 25 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी बताई जा रही है? SIT जांच पूरी करने के बाद सभी महत्वपूर्ण सबूत और दस्तावेज अपने साथ लेकर सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंच गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. 12 बार फेल, पत्नी बनीं सबसे बड़ी ताकत, BPSC 70वीं में बक्सर के अजीत को मिली 726वीं रैंक

Buxer BPSC Success Story: बक्सर के रहने वाले अजीत कुमार ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा को रैंक 726 लाकर क्रैक कर लिया है. उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) के पद पर हुआ है. अजीत ने एक या दो नहीं बल्कि 12 बार असफलताओं का सामना किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. कभी बंद हो गई थीं ये बाइक कंपनियां, आज 100 साल बाद भी दुनिया भर में बज रहा है इनका डंका

World Motorcycle Day 2026 के मौके पर आइए जानते हैं उन दिग्गज बाइक ब्रांड्स की दिलचस्प कहानी, जिन्होंने एक सदी से भी लंबे सफर में उतार-चढ़ाव, बंद होने का दौर और कई चुनौतियां देखीं. फिर भी इनकी विरासत और पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. 4G सपोर्ट, UPI भी चलेगा और लोकेशन भी होगी ट्रैक, सिर्फ ₹799 में जियो लेकर आई नया फोन

Jio ने अपना एक नया फीचर फोन JioBharat V4 लॉन्च किया है. यह डिवाइस 4G कनेक्टिविटी, डिजिटल पेमेंट, एंटरटेनमेंट सुविधाओं और रिमोट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है. खास सेफ्टी टूल्स की मदद से यूजर्स फोन को दूर से भी कंट्रोल कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. ‘यह जीत दूसरों को भी प्रेरित करेगी’, नेशंस कप जीतने के बाद PM Modi ने भारतीय टीम को सराहा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने अगले सीजन की एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

18. सूर्यवंशी के ‘वैभव’ से चमका भारत, श्रीलंका ए को हराकर ट्राई सीरीज पर जमाया कब्जा

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने ट्राई नेशन ए सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया. दांबुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 47’ में मोहनलाल की एंट्री? डायरेक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, बताया सच

Suriya 47 में मोहनलाल के कैमियो की अफवाहों पर डायरेक्टर जितु माधवन ने चुप्पी तोड़ दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा, फिल्म की शूटिंग कहां तक पहुंची और इसमें क्या खास हो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, सिर्फ दो दिन में कूट डाले 50 करोड़ से ज्यादा

Cocktail 2 Worldwide Box Office: ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के सिर्फ 2 दिनों में दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस कर रही है और कहानी में प्यार, ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola