जिस आधुनिक हथियार से थर्राया पाकिस्तान, उसकी ताकत का सीएम योगी ने किया जिक्र

Updated:
विज्ञापन

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Political News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, इसके बाद महोबा में 697.07 करोड़ रुपये की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने गोरखगिरी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जनसभा को संबोधित किया.

विज्ञापन

UP Political News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र की मजबूत नींव है. मुख्यमंत्री ने झांसी से प्रदेशवासियों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के बाद वह बुंदेलखंड के महोबा पहुंचे, जहां पर सीएम ने महोबा को 697.07 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. सीएम ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर महोबा की तस्वीर बदलने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. भीषण गर्मी और तीखी धूप के बावजूद जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने योगी-मोदी के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

विज्ञापन

गोरखगिरी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित की जा रही गोरखगिरी पहुंचे. वहां उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखगिरी स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. सीएम योगी ने यहां रोपवे बनाने और इसे एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की और जनसभा को संबोधित करते हुए महोबा की शौर्य गाथाओं को याद किया.

बुंदेलखंड के आधुनिक हथियार से थर्राया पाकिस्तान

सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले बुंदेलखंड में भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया हावी थे, जिन्हें अब मिट्टी में मिला दिया गया है. सीएम ने बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोप का उदाहरण देते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन का यह केंद्र अब महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी तक फैलेगा. यहां बनने वाले आधुनिक हथियार से पाकिस्तान भी थर्रा गया है.

सीएम योगी ने गिनाई उपलब्धियां

सीएम योगी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई. सीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना, केन-बेतवा लिंक और हर घर नल योजना का जिक्र किया, जिसने बुंदेलखंड की बहनों को पानी के संकट से मुक्ति दिलाई. सीएम योगी ने कहा कि बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के माध्यम से क्षेत्र को ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि युवाओं और अन्नदाताओं का शोषण करने वालों की अब खैर नहीं है, सरकार विकास और सुरक्षा के एजेंडे पर अडिग है. महोबा के साथ-साथ चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में भी विकास का यह पहिया तेजी से घूमेगा.

यह भी पढ़ें: यूपी में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे बड़े चेहरे, मंत्री से लेकर एमएलसी तक लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola