शिरोमणि अकाली दल ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का किया समर्थन, तुरंत लागू करने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल की बैठक में शामिल नेता, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ एक हाई लेवल बैठक की. जिसमें केंद्र सरकार से देश में महिला आरक्षण विधेयक को बिना किसी देरी के तुरंत लागू करने की मांग की.

विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल ने महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन बिल को अपना समर्थन दे दिया है. सुखबीर सिंह बादल ने बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट डाला जिसमें कहा- "उसकी यह मांग सिख गुरुओं की उन पावन शिक्षाओं से प्रेरित है, जिन्होंने सदैव महिलाओं की गरिमा, समानता और उनके समान अधिकारों की वकालत की है. पार्टी ने ध्यान दिलाया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) अपने सदन में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान कर पहले ही समाज के सामने एक अनूठी मिसाल कायम कर चुकी है."

विज्ञापन

परिसीमन तत्काल पूरा किया जाए: अकाली दल

बादल ने कहा- पार्टी ने भारत सरकार के उस प्रस्ताव का भी खुलकर समर्थन किया, जो सदन के पटल पर रखा गया था और जिसमें सभी राज्यों की संसदीय सीटों में एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की बात कही गई थी. अकाली दल ने इस बात पर विशेष बल दिया कि महिला आरक्षण लागू करने और सीटों के पुनर्गठन (परिसीमन) के कार्य को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए.


अकाली दल ने 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग की

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "बैठक के बारे में फिलहाल बहुत विस्तार से कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मुख्य निर्णय यही है कि महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू किया जाए और परिसीमन के तहत सीटें 50 फीसदी बढ़ाई जाएं."


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola