‘यह जीत दूसरों को भी प्रेरित करेगी’, नेशंस कप जीतने के बाद PM Modi ने भारतीय टीम को सराहा

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने अगले सीजन की एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की.

विज्ञापन

PM Modi Congratulates Indian Women’s Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना दम दिखाते हुए एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीत लिया. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-0 से शिकस्त देकर दूसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला टीम को बधाई दी.

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. चौथे मिनट में नवनीत कौर ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में सुनीलिता टोप्पो ने 15वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी. भारतीय डिफेंस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पूरे मैच में कोई गोल करने का मौका नहीं दिया.

प्रो लीग में भी बनाई जगह

नेशंस कप जीतने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने अगले सीजन की एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए भी क्वालिफाई कर लिया. यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि प्रो लीग में दुनिया की शीर्ष टीमें हिस्सा लेती हैं.

पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला टीम को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया और खुशियां दीं. एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि यह जीत दूसरों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी.

हॉकी इंडिया ने मनाया जश्न

हॉकी इंडिया ने भी टीम की उपलब्धि का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया. हॉकी इंडिया ने लिखा कि एक खिताब जीता, एक सपना सच हुआ. ऑकलैंड में पहली सीटी बजने से लेकर ट्रॉफी उठाने तक, टीम इंडिया का सफर यादगार और अजेय रहा. एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब हमारा है और साथ ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जगह भी पक्की हो गई है.”

दूसरी बार भारत बना नेशंस कप चैंपियन

यह दूसरी बार है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप का खिताब जीता है. इससे पहले भारत ने 2022 में भी इस टूर्नामेंट में बाजी मारी थी. ताजा जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है.

यह भी पढ़ें: सूर्यवंशी के ‘वैभव’ से चमका भारत, श्रीलंका ए को हराकर ट्राई सीरीज पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola