अब्दुल्ला शफीक ने 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वेस्टइंडीज में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बने

Updated:
विज्ञापन

अब्दुल्ला शफीक शतक लगाने के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 160 रन बनाकर इतिहास रच दिया. 49 साल बाद यह कारनामा कर उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

विज्ञापन

Abdullah Shafique Century: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे मुकाबले की पहली पारी में शफीक ने नाबाद 160 रन बनाए और पाकिस्तान को पहली पारी में 43 रन की अहम बढ़त दिलाई.

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शफीक ने 323 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए. इस शानदार पारी के साथ वह इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के पांचवें बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट की एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

49 साल बाद हुआ यह कारनामा

वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच की एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले शफीक 49 साल बाद पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने हैं. इससे पहले माजिद खान ने मार्च 1977 में जॉर्जटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में 167 रन बनाए थे.

वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सर्वोच्च स्कोर

बल्लेबाजरनगेंदचौकेछक्केपारीमैदानवर्ष
हनीफ मोहम्मद337240तीसरीब्रिजटाउन1958
वजीर मोहम्मद189220दूसरीपोर्ट ऑफ स्पेन1958
माजिद खान167250तीसरीजॉर्जटाउन1977
अब्दुल्ला शफीक160*323153दूसरीपोर्ट ऑफ स्पेन2026
सईद अहमद150160पहलीजॉर्जटाउन1958
आसिफ इकबाल135201चौथीकिंग्स्टन1977
इंजमाम-उल-हक135254200पहलीजॉर्जटाउन2000
तौफीक उमर135314130तीसरीबासेटेरे2011
इमरान नजीर131180200तीसरीब्रिजटाउन2000
अजहर अली12733482पहलीरोज़ो2017

हनीफ मोहम्मद के नाम है ये रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर हनीफ मोहम्मद के नाम दर्ज है. उन्होंने जनवरी 1958 में ब्रिजटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में 337 रन बनाए थे. वहीं, वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर ब्रायन लारा के नाम है. उन्होंने अगस्त 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ सेंट जॉन्स टेस्ट में नाबाद 400 रन बनाए थे.

वेस्टइंडीज में टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां

खिलाड़ीदेशरनगेंदचौकेछक्केविपक्षी टीममैदानवर्ष
ब्रायन लारावेस्टइंडीज400*582434इंग्लैंडसेंट जॉन्स2004
ब्रायन लारावेस्टइंडीज375538450इंग्लैंडसेंट जॉन्स1994
गैरी सोबर्सवेस्टइंडीज365*380पाकिस्तानकिंग्स्टन1958
हनीफ मोहम्मदपाकिस्तान337240वेस्टइंडीजब्रिजटाउन1958
एंडी सैंडहमइंग्लैंड325640280वेस्टइंडीजकिंग्स्टन1930
क्रिस गेलवेस्टइंडीज317483373दक्षिण अफ्रीकासेंट जॉन्स2005
लॉरेंस रोवेस्टइंडीज302430361इंग्लैंडब्रिजटाउन1974
रामनरेश सरवनवेस्टइंडीज291452302इंग्लैंडब्रिजटाउन2009
जॉर्ज हेडलीवेस्टइंडीज270*300इंग्लैंडकिंग्स्टन1935
डेनिस एमिसइंग्लैंड262*563401वेस्टइंडीजकिंग्स्टन1974
रामनरेश सरवनवेस्टइंडीज261*402320बांग्लादेशकिंग्स्टन2004
कॉनराड हंटेवेस्टइंडीज260281पाकिस्तानकिंग्स्टन1958

बाबर आजम के साथ की 183 रन की साझेदारी

अब्दुल्ला शफीक ने कप्तान बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 224 गेंदों में 183 रन की साझेदारी की. बाबर आजम ने 147 गेंदों पर 88 रन बनाए. वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: 1317 दिन से टेस्ट शतक का इंतजार, अब रन आउट के रिकॉर्ड ने बढ़ाई बाबर आजम की मुश्किलें


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola