सूर्यवंशी के ‘वैभव’ से चमका भारत, श्रीलंका ए को हराकर ट्राई सीरीज पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने ट्राई नेशन ए सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया. दांबुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

IND A vs SL A Final: वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ए ने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. दांबुला में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंका ए की टीम 311 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

वैभव-प्रियांश ने दिलाई तूफानी शुरुआत

रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की टीम को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़कर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.

वैभव ने मचाया कोहराम

भारतीय पारी के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की रही. युवा बल्लेबाज ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर फाइनल में अपनी आक्रामकता का परिचय दिया. वह शतक से चूक गए, लेकिन 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए.

मिडिल ऑर्डर ने भी निभाई जिम्मेदारी

वैभव के आउट होने के बाद प्रियांश आर्या ने 39 रन बनाए. इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 40, तिलक वर्मा ने 67, कुमार कुशाग्र ने 36, विपराज निगम ने 27 और अनुकूल रॉय ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. भारतीय बल्लेबाजों के सामूहिक प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

श्रीलंका ए की लड़खड़ाई शुरुआत

378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की शुरुआत बेहद खराब रही. अविष्का फर्नांडो 3 और निरोशन डिकवेला 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 33 रन के स्कोर तक टीम अपने दो अहम विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद नुवानिदु फर्नांडो भी 21 रन बनाकर आउट हो गए.

समराविक्रमा और वनुजा ने की कोशिश

एक छोर पर सदीरा समराविक्रमा ने संघर्ष जारी रखा और 52 रन की पारी खेली. उनके अलावा सहान अराछिगे ने 38, रविंदु फर्नांडो ने 19 रन बनाए. निचले क्रम में वनुजा सहन ने 62 और विजयकांत वियसकांत ने 39 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका ए को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. श्रीलंका ए की टीम सभी विकेट गंवाकर 311 रन ही बना सकी. भारत के लिए यश ठाकुर ने 3, विपराज निगम ने 3 और अनुकूल रॉय ने 2 विकेट लेकर मुकाबले को जीत लिया.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम घोषित, विराट-बुमराह की वापसी; जडेजा फिर बाहर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola