ट्रंप ने ईरान पर खतरनाक हमले की दी धमकी: कहा- लेबनान में रोकें प्रॉक्सी, वरना भुगतना होगा अंजाम

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Donald Trump Iran Warning: एक तरफ शांति की बात, दूसरी तरफ हमले की चेतावनी. स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में जहां अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के टॉप लीडर्स मिडिल ईस्ट में शांति बहाली के लिए मेज पर बैठे हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधे युद्ध की धमकी दे डाली है.

विज्ञापन

Donald Trump Iran Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर एक बेहद सख्त पोस्ट साझा किया है. उन्होंने लिखा- ईरान को लेबनान में सक्रिय अपने भारी भुगतान पाने वाले प्रॉक्सी संगठनों (सशस्त्र गुटों) को तुरंत तबाही मचाने से रोकना होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम ईरान पर फिर से बहुत बड़ा हमला करेंगे, ठीक उसी तरह जैसा हमने पिछले हफ्ते किया था, लेकिन इस बार हमला उससे भी कहीं अधिक भीषण होगा.

विज्ञापन

ट्रंप ने ईरान पर बढ़ाई कूटनीतिक दबाव

राष्ट्रपति ट्रंप का कड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिका, ईरान, पाकिस्तान और कतर के बीच एक ऐतिहासिक शांति वार्ता की प्रक्रिया चल रही है. इस पोस्ट के जरिए ट्रंप ने ईरान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाने की कोशिश की है. इस पोस्ट से साफ हो गया है कि यदि ईरान ने अपनी क्षेत्रीय नीतियां नहीं बदलीं, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के सामने रखी दोस्ती की बड़ी शर्त, मिडिल ईस्ट में शांति के लिए स्विट्जरलैंड में मंथन जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola