दुबई के शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, 10 दिन का राजकीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख
दुबई के शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन (Photo/X)
दुबई के शासक शेख मोहम्मद के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिन का आधिकारिक शोक घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है.
दुबई के शासक और UAE के उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का सोमवार, 21 सितंबर को निधन हो गया. वह 76 वर्ष के थे. उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख अहमद के निधन पर शोक जताया है.
दुबई में 10 दिन का आधिकारिक शोक
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के कोर्ट ने सोमवार से 10 दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की. इस दौरान दुबई में झंडे आधे झुके रहेंगे. शेख मोहम्मद ने अपने भाई के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने उनके लिए दुआ करते हुए कहा कि वह उनकी नजरों से दूर हो गए हैं, लेकिन उनकी दुआओं और दिल में हमेशा रहेंगे.
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शेख अहमद के निधन पर शोक जताया. पीएम मोदी ने X पर लिखा कि वह शेख अहमद के निधन से बेहद दुखी हैं और समाज की सेवा के उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. उन्होंने शाही परिवार और दुबई के लोगों के प्रति संवेदना जताई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
ये भी पढ़ें: Video: सिंगापुर के पास फिशिंग बोट से टकराया विशाल कार्गो शिप, जान बचाने रेलिंग से लटके क्रू मेंबर
कौन थे शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम?
Gulf Business के मुताबिक, शेख अहमद का जन्म 1950 में हुआ था. वह दुबई के पूर्व शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के सबसे छोटे बेटे थे. उन्होंने Royal Military Academy Sandhurst से पढ़ाई की और बाद में दुबई के Central Military Command में शामिल हुए, जहां आगे चलकर उन्होंने Commander-in-Chief की जिम्मेदारी संभाली.
वह Dubai Police and Public Security के Deputy Chairman भी रहे. इसके अलावा उनका कारोबार, रियल एस्टेट और खेल क्षेत्र से भी जुड़ाव रहा. Gulf Business ने उन्हें A.R.M. Holding के Group Chairman के रूप में भी बताया है. The National के मुताबिक, शेख अहमद लंबे समय तक Al Wasl Sports Club से भी जुड़े रहे और क्लब के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए