Video: सिंगापुर के पास फिशिंग बोट से टकराया विशाल कार्गो शिप, जान बचाने रेलिंग से लटके क्रू मेंबर
सिंगापुर में विशाल कार्गो शिप से फिशिंग बोट की टक्कर हो गई. 750 फीट के जहाज से टकराकर छोटी नाव 45 डिग्री तक झुक गई, इस दौरान क्रू मेंबर जान बचाने रेलिंग से लटके दिखे.
सिंगापुर के पास समुद्र में एक विशाल कार्गो शिप और फिशिंग बोट की टक्कर का डरावना वीडियो सामने आया है. वीडियो में 750 फीट लंबा कार्गो शिप पीछे से छोटी फिशिंग बोट की ओर बढ़ता नजर आता है. कुछ ही पलों बाद दोनों जहाजों के बीच जोरदार टक्कर होती है और फिशिंग बोट बुरी तरह एक तरफ झुक जाती है.
टक्कर के बाद 45 डिग्री तक झुकी फिशिंग बोट
Hindustan Times के मुताबिक, टक्कर के बाद फिशिंग बोट करीब 45 डिग्री के कोण पर झुक गई. पानी तेजी से उसके डेक पर भरने लगा और कुछ सामान समुद्र में बिखरता दिखाई दिया. वीडियो में क्रू मेंबर अपनी जान बचाने के लिए बोट की रेलिंग पकड़े नजर आ रहे हैं. एक दूसरे एंगल से भी टक्कर के बाद बोट को लगभग खड़ी स्थिति में झुका हुआ देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला? आग और धुएं दिखने के बाद कई फ्लाइट्स कैंसिल
कितना बड़ा था दोनों जहाजों में अंतर?
रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर में शामिल कार्गो शिप करीब 750 फीट लंबा था और 82,000 टन से ज्यादा माल ले जाने में सक्षम है. इसके मुकाबले फिशिंग बोट की लंबाई करीब 160 फीट बताई गई है. यानी दोनों जहाजों के आकार में काफी अंतर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए