क्या हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर किया हमला? आग और धुएं दिखने के बाद कई फ्लाइट्स कैंसिल

Updated:
विज्ञापन

रियाद एयरपोर्ट पर आग और धुएं दिखने के बाद कई फ्लाइट्स कैंसिल (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास शनिवार को आग और धुएं का गुबार देखा गया. इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई और आपात अलर्ट जारी किया गया था.

विज्ञापन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शनिवार को किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धुआं और आग दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने एयरपोर्ट की दिशा में काले धुएं और आग की लपटें देखने की बात कही. Reuters के मुताबिक एयरपोर्ट के पास काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया.

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित

घटना के बाद रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई. विमान ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के आंकड़ों के मुताबिक एयरपोर्ट का disruption index अधिकतम 5.0 तक पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 21-22 सितंबर को तेज होगी बारिश, IMD ने मछुआरों को किया अलर्ट

रात में जारी हुआ था एयर-रेड अलर्ट

यह घटना ऐसे समय हुई जब सऊदी अरब ने शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के रियाद तथा आसपास के इलाकों के लिए संभावित खतरे को लेकर आपात अलर्ट जारी किया था. सऊदी सिविल डिफेंस ने बाद में खतरा टलने की घोषणा की. Reuters के मुताबिक रियाद में एक पत्रकार ने अलर्ट जारी होने से पहले धमाके जैसी आवाजें सुनी थीं.

क्षेत्र में यमन के हूती समूह से जुड़े तनाव के बीच यह घटना सामने आई है. लेकिन रियाद एयरपोर्ट के पास दिखे धुएं और आग को किसी हमले से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola