सूर्या की नई फिल्म ‘सूर्या 47’ में मोहनलाल की एंट्री? डायरेक्टर ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, बताया सच
सूर्या 47 में कैमियो की अफवाहों पर मोहनलाल, फोटो- इंस्टाग्राम
Suriya 47 में मोहनलाल के कैमियो की अफवाहों पर डायरेक्टर जितु माधवन ने चुप्पी तोड़ दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा, फिल्म की शूटिंग कहां तक पहुंची और इसमें क्या खास हो.
Suriya 47: साउथ सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म, जिसे फिलहाल ‘सूर्या 47’ कहा जा रहा है, को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. खबरें थीं कि इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का कैमियो देखने को मिल सकता है. दो बड़े स्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर देखने की बात से फैंस काफी एक्साइटेड थे. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर जितु माधवन का रिएक्शन सामने आया है. साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग और बाकी अपडेट्स भी शेयर किए हैं.
Suriya 47 Mohanlal Cameo Rumours: क्या सच में फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल?

Dinamalar की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मीडिया बातचीत के दौरान डायरेक्टर जितु माधवन ने साफ कहा कि मोहनलाल इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा, “हमने अभी तक फिल्म का पोस्टर भी रिलीज नहीं किया है. नहीं, लालेट्टन (मोहनलाल) इस फिल्म में नहीं हैं.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के किसी एक्शन सीन में मोहनलाल की पुरानी फिल्म का गाना इस्तेमाल होगा, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिल्म की थोड़ी शूटिंग अभी बाकी है और सही समय पर सभी अपडेट दिए जाएंगे.
Suriya 47 Shooting Update: फिल्म की शूटिंग कहां तक पहुंची?
फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे एक्टर नासलेन ने Asianet को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘सूर्या 47’ की शूटिंग जून 2026 के आखिर तक पूरी हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि सूर्या के साथ काम करना उनके लिए एक सपना पूरा होने जैसा है. नासलेन ने बताया कि सूर्या ने उनकी तमिल की तारीफ भी की और वह बहुत ही अच्छे और विनम्र इंसान हैं.
What Is Special About The Suriya 47?: फिल्म में क्या होगा खास?

जितु माधवन ने बताया कि ‘सूर्या 47’ पूरी तरह तमिल दर्शकों के लिए बनाई जा रही है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सूर्या एक अलग अंदाज के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे. उनके साथ एक अनोखी टीम होगी. एक बड़ा केस मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है और यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.
Suriya 47 Star Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
फिल्म में नजरिया नाजिम लीड एक्ट्रेस होंगी, जबकि नासलेन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










