पंजाब नेत्र शिविर हादसा : मुख्यमंत्री बादल ने दिये जांच के आदेश

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरदासपुर जिले में गैर सरकारी संगठन की ओर से लगाए गए नेत्र शिविर में 60 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की है. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बादल ने स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव विनी महाजन से इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले […]
चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरदासपुर जिले में गैर सरकारी संगठन की ओर से लगाए गए नेत्र शिविर में 60 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की है. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, बादल ने स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव विनी महाजन से इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले के सभी पहलूओं की स्वयं जांच करने को कहा है.
उन्होंने महाजन को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचने और हादसे की जांच करने को कहा है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पीडितों तथा उनके परिजन की सहायता करने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने को कहा है. मुख्यमंत्री ने हादसे में अपनी आंखें गंवाने वालों के परिवार को एक लाख रुपए की अंतरिम सहायता राशि देने की घोषणा की है.
सभी पीडितों के लिए निशुल्क इलाज की घोषणा करते हुए बादल ने निर्देश दिया है कि सरकारी स्तर पर सभी मरीजों की नये सिरे से जांच की जाये ताकि उनका इलाज हो सके. अमृतसर से कल आयी खबरों के मुताबिक गुरदासपुर जिले में एक गैर सरकारी संगठन की ओर से आयोजित नेत्र शिविर में ऑपरेशन के बाद 60 लोगों के आंखों की रोशनी चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




