भारत, पाकिस्तान को मतभेद दूर करना चाहिए : उमर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त ‘संदेह और द्वेषभाव’ के तत्व खत्म होने चाहिए और दोनों देशों को वार्ता के जरिये मतभेदों को दूर करना चाहिए. उमर की टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त ‘संदेह और द्वेषभाव’ के तत्व खत्म होने चाहिए और दोनों देशों को वार्ता के जरिये मतभेदों को दूर करना चाहिए.
उमर की टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ सहित दक्षेस देशों के नेता काठमांडो में क्षेत्रीय सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं. सोनावर विधानसभा सीट से नामांकन परचा का दूसरा सेट दाखिल करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पडोसी देशों तक पहुंच बनाने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की.
काठमांडू में दक्षेस सम्मेलन के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उमर ने वार्ता का समर्थन किया और कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि सही सोच वाला कोई वार्ता नहीं करना चाहेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतत: हमने पाकिस्तान के साथ अपने मतभेद दूर करने के लिए हर कोशिश की.
हमने युद्ध किया, हमने बातचीत रोक दी लेकिन अपने मतभेद दूर करने के लिए सबसे निकट तब आए जब भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे से बातचीत की चाहे :अटल बिहारी: वाजपेयी साहेब के समय या डॉ मनमोहन सिंह के समय.’’ उमर ने कहा, ‘‘और इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे संबंधों के बीच संदेह और द्वेषभाव के ये तत्व धीरे धीरे हटना चाहिए और अगर दक्षेस सम्मेलन यह अवसर मुहैया कराता है तो इससे बढिया और कुछ नहीं होगा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




