राष्ट्र के प्रति देवड़ा का योगदान उल्लेखनीयः सोनिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 1:41 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें ‘‘मुंबई में कांग्रेस पार्टी का प्रतीक’’ बताया. सोनिया ने अपने शोक संदेश में एक सांसद और एक मंत्री के रूप में राष्ट्र के प्रति देवड़ा के योगदान को ‘उल्लेखनीय’ बताया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें ‘‘मुंबई में कांग्रेस पार्टी का प्रतीक’’ बताया. सोनिया ने अपने शोक संदेश में एक सांसद और एक मंत्री के रूप में राष्ट्र के प्रति देवड़ा के योगदान को ‘उल्लेखनीय’ बताया. उन्होंने कहा कि एक समर्पित राजनीतिक कार्यकर्ता देवड़ा कांग्रेस पार्टी के साथ हर घड़ी में खड़े रहे.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी देवड़ा परिवार के साथ है. सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने देवड़ा को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जा रहे हैं. कांग्रेस के संचालन व पार्टी कोष के प्रबंधन में मुरली देवड़ा का अहम योगदान रहा है. बड़े उद्योगपतियों से निजी रिश्ता व मैत्री पूर्ण संबंध होने के कारण उनकी कांग्रेस में एक खास जगह थी.
महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पेट्रेालियम मंत्री मुरली देवड़ा का आज सुबह मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन गया. वह 77 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा दो बेटे हैं, जिनमें पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा भी हैं.
संप्रग शासनकाल के दौरान पेट्रोलियम और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों की कमान संभालने वाले देवड़ा इस समय राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे. अपने चार दशकों के राजनीतिक सफर में उन्होंने पार्टी और सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला. वह दक्षिण मुंबई से चार बार लोकसभा के लिए चुने गए और वह 22 सालों तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola