19 अगस्त की टॉप 20 खबरें: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, 1 सितंबर को आएगी दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त
आप नेता सत्येंद्र जैन की फाइल फोटो, PHOTO एक्स
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की परियोजनाओं की निविदा में भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त 1 सितंबर को महिलाओं के बैंक खाते में डाल दी जाएगी. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की. झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इधर JSSC, CGL परीक्षा रद्द होने से युवाओं में नाराजगी है. उन्होंने आमरण अनशन करने की धमकी दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां देख सकते हैं.
1. दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. दिल्ली लक्ष्मी योजना: इंतजार खत्म, 26 अगस्त को पेंशन पत्र; 1 सितंबर से सीधे खाते में आएंगे 2500 रुपये
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तारीख की घोषणा कर दी है. यहां आपको पूरी जानकारी हम दे रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. JSSC CGL: कल तक थे आप-सर! आज हुए बेरोजगार! नियुक्ति रद्द होने के बाद छलका युवाओं का दर्द
झारखंड में JSSC CGL नियुक्ति रद्द किए जाने से करीब 2000 युवाओं के भविष्य पर संकट आ गया है. जो कल तक सरकारी अधिकारी थे, आज खुद को बेरोजगार बता रहे हैं. नियुक्ति रद्द करने के खिलाफ कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. JSSC CGL रद्द : सीएम की घोषणा के बाद छात्रों को सरकार के नोटिफिकेशन का इंतज़ार, इसके बाद तय होगी आगे की रणनीति
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन 25वें दिन भी जारी रहा. छात्र सरकार के फैसले के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी. सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों पर भी चर्चा जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. JPSC Scam: CID ने 3 आरोपियों को लिया 5 दिन की रिमांड पर, क्या फिर खुलेंगे सफेदपोशों के राज?
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. CID ने 3 प्रमुख आरोपियों को रिमांड पर लिया है और देवघर व गिरिडीह से 2 नए गिरफ्तारियां की हैं. जांच से परीक्षा घोटाले के और तार जुड़ने की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. ओरमांझी सीलबंद शराब फैक्ट्री चोरी मामला: बिहार के पूर्व MLC और RJD नेता सुबोध राय पर FIR
रांची की एक सीलबंद शराब फैक्ट्री में चोरी के आरोप में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. फैक्ट्री परिसर में ताले टूटे मिले, CCTV DVR गायब था, जिससे गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. काबुल में स्कूल के पास ग्रेनेड हमला, 50 बच्चों के घायल होने की खबर; हजारा इलाके में दहशत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल के पास हुए ग्रेनेड हमले में करीब 50 बच्चे घायल हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने हमले की कड़ी निंदा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. अमेरिका में कैसे होती है वोटिंग? समझिए, ट्रंप ने क्यों दिया भारत के चुनावी मॉडल का उदाहरण
ट्रंप ने अमेरिका में सख्त वोटर आईडी नियमों की मांग करते हुए भारत की चुनावी व्यवस्था का उदाहरण दिया है.जानिए अमेरिका में वोटिंग कैसे होती है और भारत से इसका क्या अंतर है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. ट्रंप ने शेयर की AI तस्वीर: होर्मुज को बताया 'New US Territory'; ईरान ने कहा- शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा रास्ता
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका-ईरान की भिड़ंत थमने का नाम नहीं ले रही. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर होर्मुज क्षेत्र को अमेरिकी टेरिटरी बता दिया. जिस मैप का फोटो ट्रंप ने शेयर किया है, उसे AI जेनरेटेड बताया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे कई राज: जानिए... 'Belonging: A Journey of Love' में क्या-क्या है?
सोनिया गांधी पहली बार अपनी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के जरिए अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को साझा कर रही हैं. किताब में प्रेम, परिवार, दुख और राजनीति के बीच उनकी यात्रा का वर्णन है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. उत्तराखंड में बारिश का कहर, चार लोगों की मौत; कई इलाकों में लैंडस्लाइड से मची तबाही
उत्तराखंड में मंगलवार को भारी बारिश और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई. मकान ढहने और पत्थरों के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं. एसडीआरएफ ने कई लोगों को बचाया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 यानी चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. BPSC TRE-4 में शिक्षक बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? कक्षा 1 से 12 तक जानें बेसिक पे, इन-हैंड सैलरी और पेंशन
BPSC TRE-4 के जरिए 32,388 युवाओं को सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा. चयन के बाद पद के अनुसार अलग-अलग वेतनमान और पे लेवल मिलेगा. जानिए कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षकों की बेसिक पे, अनुमानित सैलरी और रिटायरमेंट के बाद NPS पेंशन की पूरी जानकारी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. प्रयागराज में बारिश का कहर, जॉर्जटाउन बना टापू: करेली में 63 लोगों का रेस्क्यू, 49 बच्चे भी शामिल
प्रयागराज में लगातार हुई तेज बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. शहर के बड़े हिस्से में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. एनडीआरएफ की टीम ने 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. NTA ने बदली परीक्षा टीम: 600 एक्सपर्ट हटाए गए, अब प्रश्नपत्र की 4 स्तर पर होगी जांच
NEET-UG और UGC-NET जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद केंद्र सरकार ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधारों का ऐलान किया है. प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू की गई है और 600 एक्सपर्ट को हटाया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल
तारापीठ के अभिशप्त होटल में हुए अग्निकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक प्रवीर कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. महिला हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदा, दर्ज की पहली जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 6-1 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत पूल डी में शीर्ष पर पहुंच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. ड्रिंक-एंड-ड्राइव केस में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट ने लगाया 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर को कोर्ट ने ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में दोषी पाया है. उन्हें 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भरने और गाड़ी चलाते समय 'इंटरलॉक डिवाइस' का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. कपड़े, पढ़ाई और घर से बाहर निकलने पर पाबंदी, अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए कितनी मुश्किल है जिंदगी?
अफगानिस्तान में महिलाओं की पढ़ाई, नौकरी, आवाजाही और पहनावे तक पर पाबंदियां हैं. तालिबान शासन के पांच साल में महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी किस तरह बदल गई है और उनके लिए आम अधिकार भी क्यों मुश्किल होते जा रहे हैं? इस लेख में जानिए रिपोर्ट क्या कहती है और इसका क्या असर हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च में नहीं जाएंगे धरनास्थल पर बैठे छात्र, छात्र नेता दिलीप बोले- हम कोई राजनीतिक पार्टी नहीं हैं
BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का गर्दनीबाग में आंदोलन जारी है. छात्र नेता दिलीप ने स्पष्ट किया है कि वे तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं है. उनकी मुख्य मांगें TRE-4 परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









