मौसम : बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया 24 अगस्त तक का वेदर अपडेट
मौसम की जानकारी (File Photo)
Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड और उससे सटे गंगा के मैदानी इलाकों में बने डिप्रेशन के असर से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 19 से 22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 19 से 24 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.
वहीं, 19 अगस्त को पंजाब में, 19 और 22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 19 और 22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबकि 21 से 24 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार का मौसम कैसा रहेगा?
19 अगस्त को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद समेत आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. राज्य के बाकी हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, 24 अगस्त तक का वेदर अपडेट देखें
झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?
19 अगस्त को झारखंड में कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ उनसे लगे लोहरदगा और गुमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 20 से 22 अगस्त के दौरान भी राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 23-24 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 19-20 अगस्त को विदर्भ जबकि 21-22 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 23-24 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: बांका में 19 अगस्त तक बारिश के आसार, आसमान में छाये रहेंगे बादल, धान रोपनी में आयी तेजी, तापमान रहेगा स्थिर
असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश
19 से 24 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 19 से 22 अगस्त के दौरान इन राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









