JSSC CGL रद्द : सीएम की घोषणा के बाद छात्रों को सरकार के नोटिफिकेशन का इंतज़ार, इसके बाद तय होगी आगे की रणनीति

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन 25वें दिन भी जारी रहा. छात्र सरकार के फैसले के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी. सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों पर भी चर्चा जारी है.

विज्ञापन

रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता के विरोध में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन 25वें दिन यानी मंगलवार को भी जारी रहा. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के रवींद्र पासवान और पीयूष कुमार ने बताया कि सरकार ने जो भी फैसला लिया है, उसके नोटिफिकेशन का इंतजार है. इसमें हम देखेंगे की किन-किन परीक्षाओं को रद्द किया गया है. हमने जिन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की, वे रद्द की गयी हैं या नहीं. सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद ही आंदोलन से संबंधित आगे की रणनीति तय की जायेगी.

वहीं 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. इस पर भी सरकार के नोटिफिकेशन आने के बाद निर्णय लिया जायेगा. छात्रों ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में सीबीआइ जांच भी शामिल है. जब तक इन मांगों को मान नहीं लिया जाता है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें : JSSC CGL रद्द होने के बाद सफल अभ्यर्थियों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, बोले- ‘एक रात में सरकार कैसे छीन सकती है नौकरी?

दिनभर हुई बारिश के बीच आगे की रणनीति पर होते रही चर्चा

दिनभर हुए बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी रहा. सरकार के फैसले के बाद खुशी का माहौल दिखा. वहीं दूसरी ओर छात्र छात्राएं सरकार के लिए गए फैसले पर दिन भर चर्चा करते रहे. इसके साथ ही सीबीआई जांच, 20 अगस्त के सीएम आवास घेराव को लेकर भी चर्चाएं होती रही. वहीं प्रदर्शन स्थल पर तीन विद्यार्थियों का अनशन 14 वें दिन जारी रहा. इसमें राहुल, सबिता, रूपेश पाल शामिल हैं.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola