JSSC नियुक्ति कैंसल: कांग्रेस नेताओं ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कैबिनेट के फैसलों पर जताया आभार
रांची से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करते कांग्रेस के नेता. फोटो: प्रभात खबर
झारखंड में JSSC और JPSC नियुक्तियों को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने छात्र हित में लिए गए कैबिनेट फैसलों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया.
रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट
JSSC Recruitment Cancelled: JSSC-JPSC और छात्र आंदोलन के बीच झारखंड कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों-विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए फैसलों का स्वागत किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उन्होंने सरकार की संवेदनशील पहल और युवाओं के भविष्य को लेकर उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की.
TDPL परीक्षाएं रद्द करने के फैसले का स्वागत
कांग्रेस नेताओं ने विशेष कैबिनेट में TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय का स्वागत किया. उनका कहना था कि इस फैसले से प्रभावित विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी. नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है.
युवाओं के भविष्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता: हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी.
विकास और छात्र कल्याण के मुद्दों पर भी चर्चा
मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अलावा मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: अनशन तोड़ने के बाद देवेंद्र नाथ महतो बोले- सिस्टम रिफॉर्म होने पर मिलेगा छात्रों को न्याय
JSSC CGL पर सरकार के फैसले के बीच अहम मुलाकात
झारखंड में JSSC CGL नियुक्ति और अन्य परीक्षाओं को लेकर छात्र आंदोलन तेज रहा है. 17 अगस्त की विशेष कैबिनेट बैठक के फैसलों के बाद सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच विवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है. ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात और कैबिनेट के फैसलों के समर्थन को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: Appointment: झारखंड के रामावतार राजगढ़िया FACT के बोर्ड में बने स्वतंत्र निदेशक, केंद्र सरकार ने किया नियुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार विश्वत सेन
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









