कांग्रेसी बतायें कि मोदी ने जितनी भीड सिडनी में जुटायी, उतनी भीड उनके नेता भारत में जुटा सकते हैं : जेटली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 5:58 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए भ्रामक प्रचार करने के आरोपों के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. जेटली ने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए भ्रामक प्रचार करने के आरोपों के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. जेटली ने कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर आयोजित समारोह में कांग्रेस के नेता, कुछ अंतरराष्ट्रीय हस्तियां और वामपंथी व लोहियावादी जुटे. जबकि डॉ राम मनोहर लोहिया नेहरूवादी राजनीति के घोर विरोधी थे और जीवनर्पयत पंडित नेहरू की राजनीति का विरोध करते रहे. उन्होंने कहा कि वामपंथी भी पंडित नेहरू की राजनीतिक शैली के विरोधी रहे हैं. पंडित नेहरू ने धारा 356 का प्रयोग कर देश की केरल में इएमएस नंबूदरीपाद के नेतृत्व में बनी पहली वामपंथी सरकार को बरखास्त कर दिया था.
जेटली ने अपने बयान में कहा कि जो लोग जीवन भर नेहरू की राजनीतिक शैली का विरोध करते रहे, आज वही उनकी जयंती पर कांग्रेस के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर रहे हैं. जेटली ने कहा कि इस समारोह में वैसे लोग जुटे जिन्होंने नेहरू के जीवनकाल में उनकी राजनीति को खारिज किया और कुछ वैसे लोग शामिल हुए जिन्हें सैद्धांतिक आधार पर पंडित नेहरू ने खारिज किया.
जेटली ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की उस टिप्पणी पर भी कडा प्रहार किया है, जिसमें उन्होंने रविवार को कहा था कि मोदी विदेशों में देश से लोगों को ले जाकर अपने समर्थन में नारे लगवाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं सलमान खुर्शीद और उनकी पार्टी के लोगों से जानना चाहूंगा कि नरेंद्र मोदी ने जितनी भीड सिडनी में जुटायी क्या उतनी भी उनके नेता भारत में जुटा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola