जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के आवास के बाहर फायरिंग

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के घर के बाहर आज सुबह सिक्यूरिटी गार्ड के अचानक फायरिंग करने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि गार्ड का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आरोपी […]
नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के घर के बाहर आज सुबह सिक्यूरिटी गार्ड के अचानक फायरिंग करने से हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि गार्ड का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
Not withstanding today's incident with the BSF jawan stationed at my residence in Srinagar today I have full confidence in my security team.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) November 17, 2014
आरोपी गार्ड सीएम के आवास पर ही तैनात था जिसने 45 राउंड गोलियां चलाई. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें अपनी सुरक्षा टीम पर पूरा भरोसा है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि बीएसएफ जवान की घटना के बावजूद उन्हें अपनी सुरक्षा टीम पर पूरा भरोसा है.
इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त उमर अपने निवास पर नहीं थे. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज सुबह गुपकर रोड पर गलती से कुछ गोलीबारी हो गई. मामले की जांच की जा रही है.’’ बीएसएफ के जवान ने कई चक्र गोलियां चलाईं.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिस कारण वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. ऐसे में इस तरह की घटना ने सुरक्षा अधिकारियों को सकते में ला दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




