ePaper

विशाखापत्तनम में नौ सेना का जहाज डूबा, एक की मौत

Updated at : 07 Nov 2014 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
विशाखापत्तनम में नौ सेना का जहाज डूबा, एक की मौत

नयी दिल्ली : भारतीय नौसेना का एक जहाज गुरुवार शाम को विशाखापत्तनम में डूब गया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लापता बताये जा रहे हैं.अब 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार शाम 8 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय नौसेना का एक जहाज गुरुवार शाम को विशाखापत्तनम में डूब गया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लापता बताये जा रहे हैं.अब 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार शाम 8 बजे की है. जहाज के अभ्यास के दौरान डूबने की खबर है जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उसपर 28 लोग सवार थे.

नौ सेना ने अपने बयान में कहा है कि यह एक रुटीन अभ्‍यास था जिस दौरान दुर्घटना हुई जिसमें एक की मौत हो गई है जबकि चार लोग अब भी लापता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola