मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाः शाह
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केवल देश ही नहीं बल्कि विश्व में भारत की नेतृत्व क्षमता के प्रति विश्वास बढा है. शाह ने आज यहां प्रदेश भाजपा द्वारा नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर आयोजित कार्यकर्ता संकल्प अधिवेशन में […]
विज्ञापन
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केवल देश ही नहीं बल्कि विश्व में भारत की नेतृत्व क्षमता के प्रति विश्वास बढा है.
शाह ने आज यहां प्रदेश भाजपा द्वारा नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर आयोजित कार्यकर्ता संकल्प अधिवेशन में कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में नई शुरुआत हुई है और लोगों में आत्मविश्वास बढा है.
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के दस साल के कार्यकाल के दौरान देश के भविष्य पर सवाल उठ खडे हुए थे लेकिन मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के चार माह बाद ही लोगों को विश्वास हो गया है कि भारत में नेतृत्व की क्षमता है. उन्होंने कहा कि मोदी विश्व के जिन-जिन देशों में गये वहां देश को सम्मान मिला है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणाम ने भी दिखा दिया है कि मोदी का विश्वास जन-जन में बढा है. उन्होंने कहा कि म.प्र में भाजपा ने पिछले 11 सालों में पराजय को पीछे धकेल दिया है और अब देश में भी भाजपा की विजय की शुरुआत हो गई है और झारखंड एवं जम्मू कश्मीर में भी भाजपा सरकार बनायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










