मुंबई लोकल ट्रेन में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

Updated:
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन

Mumbai News : मुंबई की लाइफ लाइन लोकल ट्रेन में एक 22 वर्षीय युवक की हत्या सोमवार को दरवाजा बंद करने के मुद्दे पर हुई है. इस घटना ने पूरे शहर को दहला दिया है.

विज्ञापन

Mumbai News : मुंबई की लोकल ट्रेन में सोमवार को एक मामूली विवाद में 22 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्याकर दी गई. सोमवार की रात को चलती ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गए. झगड़े के दौरान 22 वर्षीय युवक को चाकू मारा गया. यह घटना चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल के प्रथम श्रेणी डिब्बे में अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच हुई.

विज्ञापन

निजी कंपनी में सेल्समैन था मृतक

मृतक की पहचान विरार निवासी मयंक लोहार के रूप में हुई है, जो अंधेरी स्थित एक निजी कंपनी में सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था. पुलिस के अनुसार, मयंक सोमवार रात काम से घर लौट रहा था और ट्रेन संख्या 90663 के फर्स्ट क्लास कोच में सफर कर रहा था. इसी दौरान भारी बारिश के कारण कोच का दरवाजा खुला होने पर उसने एक सहयात्री से दरवाजा बंद करने का अनुरोध किया. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास मौजूद धारदार हथियार निकाल लिया और मयंक के पेट में वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल मयंक ट्रेन में ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

रेलवे पुलिस के मुताबिक, ट्रेन रात 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन पहुंचने से पहले ही आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई.

इलाज के दौरान हुई मयंक की मौत

मयंक को पहले बोरीवली स्टेशन के आपात चिकित्सा कक्ष में ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उसे एंबुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बोरीवली जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस स्टेशन और रेलवे परिसरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola