हाई अलर्ट पर असम, अरुणाचल में भारी बारिश के बाद आई डरावनी बाढ़; गरजती हुई बह रहीं ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियां
अरुणाचल में बाढ़ से हालात गंभीर हो रहे हैं.
Assam Flood Alert: अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के बाद असम में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. सरकार ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर बचाव तैयारियां तेज कर दी हैं.
Assam Flood Alert: अरुणाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद असम में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. राज्य सरकार ने हालात पर नजर रखते हुए उन जिलों को अलर्ट पर रखा है, जहां आने वाले दिनों में ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका है. असम सरकार के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले में अत्यधिक भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का असर अब असम के कई इलाकों पर पड़ सकता है.
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) गुवाहाटी और मौसम विज्ञान केंद्र, ईटानगर से मिली जानकारी के अनुसार, लोअर सुबनसिरी जिले के याजाली स्टेशन पर पिछले 24 घंटे में करीब 72.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसमें सबसे ज्यादा बारिश 24 जून को सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच हुई.
सैटेलाइट और रडार तस्वीरों से पता चला कि सुबह 6 बजे से 7:30 बजे के बीच बेहद तेज बारिश हुई, जिसके कारण ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक पानी बढ़ गया और नदियों का बहाव तेज हो गया.
पनयोर हाइड्रो प्रोजेक्ट इलाके में आई बाढ़
भारी बारिश के कारण पनयोर लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी. यह परियोजना पहले रंगानदी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के नाम से जानी जाती थी. अचानक पानी की आवक बढ़ने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संचालन से जुड़े कदम उठाए गए और अतिरिक्त पानी निकालने के लिए स्पिलवे का एक गेट खोला गया. याजाली से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के साथ आए मलबे के बहाव से कई घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.
असम के कई जिलों में बढ़ सकता है पानी
अरुणाचल के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और नदियों में बढ़े बहाव के कारण असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है. सरकार के अनुमान के मुताबिक, बाढ़ का असर सबसे पहले धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ और सोनितपुर जिलों में देखने को मिल सकता है. इसके बाद पानी का असर अन्य जिलों तक पहुंच सकता है और अगले एक से दो दिनों में यह लहर आगे बढ़ते हुए धुबरी तक पहुंच सकती है.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
राज्य सरकार पूरे हालात की लगातार निगरानी कर रही है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने को कहा. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि संभावित प्रभावित जिलों के प्रशासन और संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने और समय रहते जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.
SDRF और NDRF की टीमें तैयार
प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमों को तैयार रखा है. मैदानी स्तर के अधिकारियों को नदी के जलस्तर, कमजोर इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें:- मॉनसून की भारी बारिश से मुंबई बेहाल, 8 घंटे में बरसा 200 मिमी से ज्यादा पानी, कई इलाकों में जलभराव; IMD का अलर्ट
ये भी पढ़ें:- बंगाल में आफत की बारिश, 60 से अधिक पेड़ गिरे, कोलकाता के कई रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
सरकार ने निचले इलाकों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देश के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.
इसके अलावा लोगों से जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने और ब्रह्मपुत्र समेत अन्य नदियों में छोटी नावों या देशी नावों से यात्रा नहीं करने को कहा गया है, क्योंकि नदी की धार इस दौरान काफी तेज हो सकती है.
असम सरकार ने कहा है कि सभी संबंधित एजेंसियों और जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










