शर्मनाक ! बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की हत्या की,एसिड से जलाया

नयी दिल्ली : गुजरात के बड़ोदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटी ने अपने माता-पिता की हत्या करके एसिड से जलाने का प्रयास किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटी की उम्र 15 साल है. उसने इस करतूत को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया. पुलिस ने घटना […]
नयी दिल्ली : गुजरात के बड़ोदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बेटी ने अपने माता-पिता की हत्या करके एसिड से जलाने का प्रयास किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटी की उम्र 15 साल है. उसने इस करतूत को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया.
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस नाबालिग लड़की ने माता पिता के द्वारा उसके प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं करने की वजह से घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि माता पिता उसकी इस करतूत से नाराज थे और उसके साथ मारपीट करते थे. लड़की को परिजन ने गोद लिया था. घटना का खुलासा घर में रह रहे किरायेदार की वजह से हुआ.
पुलिस ने बताया कि जब किरायेदार उनके घर किराया देने पहुंचा तो उसे घर में कुछ अजीब सी गंध दी जिसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो दो लोगों का शव प्राप्त हुआ. दोनों को 72 दिन पहले मार दिया गया था जिसके बाद शव को लगातार एसिड डालकर जलाने का प्रयास किया जा रहा था.
पुलिस ने घटना स्थल से लड़की को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद लड़की ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी. फिलहाल लड़की का प्रेमी फरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




