दिल्ली के हौज खास में रिटायर्ड IAS ऑफिसर की AC ब्लास्ट होने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
DCP, South Delhi, Anant Mittal

घटना की जानकारी देते हुए साउथ दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल

AC blast : दिल्ली के हौज खास इलाके में बृहस्पतिवार की रात करीब 11:20 बजे एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर का पहला तल्ला धू-धू कर जलने लगा. परिवार के लोग जबतक स्थिति को पूरी तरह समझ पाते, उनके साथ अनहोनी हो गई.

विज्ञापन

AC blast : दिल्ली के हौज खास इलाके में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत उनके घर पर एसी ब्लास्ट होने से हो गई.जिस वक्त घर में आग लगी उनके घर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार धनेंद्र कुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कमरे में अत्यधिक धुआं होने की वजह से वे बेहोश हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई.

दम घुटने से हुई मौत

साउथ दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने मीडिया को बताया कि 27 मई को रात करीब 11.18 बजे, हौज खास पुलिस स्टेशन को एक घर में आग लगने की खबर मिली. इस सूचना पर तुरंत एक्शन लिया गया. हमारी टीम मौके पर पहुंची.हमें यह जानकारी मिली कि दो घायल लोगों को पहले ही एक PCR में हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था और एडमिशन प्रोसेस चल रहा था. मौके पर पहुंचे ऑफिसर्स ने तुरंत पास के सोर्स से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की. थोड़ी देर बाद, फायर ब्रिगेड आ गई और आग पर काबू पा लिया गया. घायल लोगों की बाद में पहचान हो गई, उनमें से एक धनेंद्र कुमार थे, जो 1968 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी थे. ऐसा लगता है कि उनके कमरे में लगे एसी यूनिट में कोई खराबी आ गई थी, जिससे धुआं निकला और आग लग गई. धुएं की वजह से उनका दम घुट गया और वे कमरे के अंदर बेहोश हो गए. उनके परिजनों ने उन्हें कमरे से निकाला, जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो वह बेहोश थे, लेकिन बाद में इस घटना की वजह से उनकी मौत हो गई. हमने इस घटना के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है.

फायर सर्विस के पहुंचने से पहले आईएएस अधिकारी को निकाल लिया गया था

डिप्टी सीएफओ अभिलाष कुमार मल्लिक ने बताया कि 27 मई की रात को, फायर सर्विस को हौज खास में आग लगने की सूचना मिली. मौके पर 2 फायर टेंडर तैनात किए गए. फायर ऑफिसर्स ने रात करीब 12.20 पर बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फायर सर्विस के आने से पहले ही अंदर मौजूद लोगों को निकाल लिया गया था. मुझे न्यूज से पता चला कि बचाए गए दो लोगों में से एक की मौत हो गई है. धनेंद्र कुमार की पड़ोसी प्रिया बसु ने बताया कि रात में, मुझे आग लगने का एक ग्रुप मैसेज मिला. पहले तो मुझे लगा कि यह मामूली है, लेकिन जब मैंने बाहर देखा, तो मुझे एक धधकती आग दिखाई दी. मैं भागकर नीचे गई क्योंकि मेरी कार उनके घर के सामने थी और मुझे उसे फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस के लिए हटाना था. अपनी कार हटाने के बाद, मैंने देखा कि पूरा ग्राउंड फ्लोर जल रहा था. यह बहुत बुरा था. पड़ोसी मदद के लिए इकट्ठा हुए. आंटी को बेटा बाहर ले आया, लेकिन बदकिस्मती से, अंकल कुछ ज्यादा देर तक अंदर रह गए.

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक

SC ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को दिए गए अग्रिम जमानत पर कहा-माफ कीजिए, हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola