RSS@100' पुस्तक विमोचन में राजनाथ सिंह का बयान, बोले- संघ पर फैलाई गईं कई गलत धारणाएं अब होंगी दूर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( स्रोत - सोशल मीडिया )
Defence Minister Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'RSS@100: A Century of Service, Unity & Sacrifice' पुस्तक का विमोचन किया. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान पर प्रकाश डाला.
Defence Minister Rajnath Singh : नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'RSS@100: A Century of Service, Unity & Sacrifice' पुस्तक का विमोचन किया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष में इस पुस्तक का प्रकाशित होना बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक संघ के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय हित और सांस्कृतिक पुनर्जागरण में योगदान को सरल और प्रमाणिक तरीके से प्रस्तुत करती है.
स्वतंत्रता आंदोलन में RSS की भूमिका का किया जिक्र
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय तक यह प्रचार किया गया कि RSS का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था, जबकि यह पूरी तरह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार स्वयं जेल गए थे और 'भारत छोड़ो आंदोलन' के दौरान स्वयंसेवकों ने क्रांतिकारियों को अपने घरों में शरण दी. महाराष्ट्र के चिमूर और आष्टी में भी स्वयंसेवकों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया.
'हिंदू' को सांस्कृतिक चेतना बताया
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि RSS को लेकर 'हिंदू राष्ट्र' की संकीर्ण सोच वाला संगठन बताने की कोशिश की गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ के लिए 'हिंदू' या 'हिंदुत्व' किसी धर्म विशेष की पहचान नहीं, बल्कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित भारत की सांस्कृतिक चेतना, साझा विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है.
संघ की सेवा और लोकतंत्र की रक्षा पर जोर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा बोया गया संघ का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है. उन्होंने दावा किया कि हर राष्ट्रीय संकट में RSS के स्वयंसेवक सबसे पहले सेवा के लिए आगे आए. कश्मीर के भारत में विलय, दादरा-नगर हवेली और गोवा की मुक्ति जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों में भी स्वयंसेवकों की भूमिका रही. उन्होंने यह भी कहा कि आपातकाल के दौरान संघ ने संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रक्षा मंत्री सिंह ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक RSS को लेकर बनी कई गलतफहमियों को दूर करने में मदद करेगी.
यह भी पढ़ें- PM-CM हटाने वाले संविधान संशोधन बिल पर अचानक ब्रेक, संसदीय समिति ने क्यों टाली रिपोर्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










