ePaper

प्रधानमंत्री ने उपग्रह IRNSS-1 सी के प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

Updated at : 16 Oct 2014 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने उपग्रह IRNSS-1 सी के प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी

नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस 1सी के सफल प्रक्षेपण की प्रशंसा करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को इसकी बधाई दी. प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस 1सी के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई. उन्होंने इसे काफी गर्व और आनंद का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस 1सी के सफल प्रक्षेपण की प्रशंसा करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों को इसकी बधाई दी.

प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा कि नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस 1सी के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई. उन्होंने इसे काफी गर्व और आनंद का विषय बताया.
इसरो ने आज सफलतापूर्वक पीएसएलवी सी 26 के जरिए तीसरे नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस 1सी उपग्रह को प्रक्षेपित किया. इस सफलता से माना जा रहा है कि भारत ने अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम की बराबरी पर आकर स्वदेशी नौवहन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में और एक कदम आगे बढया है.
आईआरएनएसएस 1सी इसरो द्वारा प्रक्षेपित किए जाने वाले सात उपग्रहों की श्रंखला में तीसरा उपग्रह है.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दो बार इसरो का दौरा कर चके हैं. पहली बार जून में पांच विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण के समय और दूसरी बार मंगलयान के सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में स्थापित करने के दौरान.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola