1 जून से बिहार में बसों का नया किराया लागू, नई किराया दरों की सूची जारी

Updated:
विज्ञापन
BSRTC Special Bus

सांकेतिक फोटो

Bihar Bus Fare Hike: बिहार में 1 जून से बस यात्रा महंगी होने जा रही है. परिवहन विभाग ने सभी यात्री बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें साधारण, डीलक्स और एसी बसों पर लागू होंगी.

विज्ञापन

Bihar Bus Fare Hike: बिहार में बस से सफर करने वाले लोगों को अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा. परिवहन विभाग ने राज्यभर में चलने वाली यात्री बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. नई किराया दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी.

परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीजल की कीमत बढ़ने और बस संचालन का खर्च ज्यादा होने की वजह से किराया बढ़ाया गया है. इसका असर साधारण बस, डीलक्स, सेमी डीलक्स और एसी बसों पर पड़ेगा.

साधारण बस का नया किराया तय

नई दरों के अनुसार अब साधारण बस में 50 किलोमीटर तक सफर करने पर यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1.73 रुपये किराया देना होगा. पहले यह दर 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर थी.

इसी तरह 100 किलोमीटर तक यात्रा करने पर 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया है. वहीं 300 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए 1.65 रुपये प्रति किलोमीटर की नई दर लागू होगी.

डीलक्स और एसी बसों का किराया भी बढ़ा

परिवहन विभाग ने डीलक्स, सेमी डीलक्स और वातानुकूलित बसों के किराए में भी बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें सभी श्रेणी की बसों पर लागू होंगी.

विभाग ने साफ कहा है कि सभी बस संचालकों को नया किराया चार्ट बस स्टैंड और बसों में साफ तरीके से लगाना होगा ताकि यात्रियों को सही जानकारी मिल सके.

ज्यादा किराया लेने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को किराया व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. अगर कोई बस संचालक तय दर से ज्यादा किराया वसूलता है तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बस स्टैंड के बाहर नहीं रुकेंगी बसें

नई अधिसूचना में बसों के ठहराव को लेकर भी सख्ती की गई है. अब बसें सिर्फ निर्धारित बस स्टैंड पर ही रुकेंगी. सार्वजनिक जगहों पर बसों के अवैध ठहराव पर रोक लगाई जाएगी.

इसके अलावा ओवरलोडिंग को लेकर भी विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. तय क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाने पर बस मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी.

एडीटीओ दिव्य प्रकाश ने बताया कि विभाग की ओर से नई किराया दरें जारी कर दी गई हैं. अगले दो से चार दिनों के अंदर अलग-अलग रूट का संशोधित किराया तय कर दिया जाएगा और अगले महीने से इसे लागू कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन