महाराष्ट्र विस चुनाव घोषणा पत्र:कांग्रेस खोलेगी महिला थाने,एनसीपी देगी फ्री में लैपटॉप

Updated at : 03 Oct 2014 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र विस चुनाव घोषणा पत्र:कांग्रेस खोलेगी महिला थाने,एनसीपी देगी फ्री में लैपटॉप

मुंबई : कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणा में कांग्रेस ने वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है. इसमें एक स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों की आयसीमा 1.5 लाख रुपये से बढाकर 2.5 लाख करने, महिलाओं के लिए थाने खोलने और राज्य में मैला ढोने की प्रथा को समाप्त […]

विज्ञापन

मुंबई : कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणा में कांग्रेस ने वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है. इसमें एक स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों की आयसीमा 1.5 लाख रुपये से बढाकर 2.5 लाख करने, महिलाओं के लिए थाने खोलने और राज्य में मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने का वायदा किया गया है.

वहीं कांग्रेस से गंठबंधन टूटने के बाद चुनाव में अकेले लड़ रही एनसीपी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें 12 वीं पास छात्रों के फ्री में लैपटॉप देने का वादा किया गया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तैयार घोषणापत्र को जारी करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा कि राजीव गांधी जीवनदायी स्वास्थ्य योजना के तहत लाभार्थियों की आयसीमा बढाकर 2.5 लाख रुपये की जाएगी.

उन्होंने कहा कि सूखा प्रभावित जिलों के लिए 500 करोड रुपये की स्थायी सूखा निधि बनाई जाएगी. कांग्रेस के घोषणापत्र के मुताबिक राज्य के किसानों को दिन में आठ घंटे और रात में दस घंटे बिजली दी जाएगी. पार्टी ने कुनबी समुदाय के कल्याण के लिए शामराव पेजे वित्तीय विकास बोर्ड के गठन का भी वायदा किया.

घोषणापत्र के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आने वालों की आयुसीमा 65 साल से कम करके 60 साल की जाएगी और वृद्धावस्था पेंशन को 600 रपये से बढाकर 1000 रपये किया जाएगा. पार्टी ने वायदा किया है कि उसके सत्ता में आने पर महाराष्ट्र आवास क्षेत्र विकास प्राधिकरण अगले पांच साल में एक लाख घर बनाएगा और धारावी तथा बंबई विकास विभाग की चॉल पुनर्विकास योजनाओं के तहत 500 वर्गफुट के फ्लैट मुहैया कराये जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola