वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदलेगा मौसम, गिरेंगे ओले, होगी बारिश
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Apr 2026 3:12 PM
मौसम की जानकारी (File Photo)
Weather Forecast : दो एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं. इनका असर 3, 4 और 7 अप्रैल को ज्यादा देखने को मिलेगा. 3 और 4 अप्रैल को कई जगह ओले गिरने की संभावना है.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 3 से 6 अप्रैल के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला हुआ रहेगा. यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 40-50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा. यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है, साथ में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. वहीं 7 और 8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में आंधी चलने की संभावना
4 और 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा रह सकती है. हवा के झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं.
असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश
असम और मेघालय में 2 से 6 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
बिहार और झारखंड का मौसम रहेगा खराब
5 से 8 अप्रैल के बीच बिहार में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. वहीं 5 और 6 अप्रैल को झारखंड में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं. यहां तेज आंधी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें : Rain Alert: अगले 7 दिनों तक 15 राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, 60 kmph की रफ्तार से चलेगी तेज हवा
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की संभावना
2 से 4 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं. वहीं 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि (बर्फ के छोटे-छोटे गोल टुकड़े) होने की संभावना है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










