असम चुनाव: राहुल गांधी बोले- हिमंता भारत के सबसे भ्रष्ट CM, मोदी-शाह संग चला रहे लैंड ATM

Updated:
विज्ञापन
Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फोटो- पीटीआई

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा. राहुल ने आरोप लगाया कि वो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर असम में लैंड एटीएम चला रहे हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचे. उन्होंने कार्बी आंगलोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. रैली में राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सीएम हिमंता को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया. सीएम सरमा के परिवार पर भी भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन होने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि सीएम हिमंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में लैंड एटीएम चला रहे हैं. आम लोगों से जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है. राहुल गांधी ने दावा किया कि असम में तीन बड़े कॉरपोरेट घरानों को कुल 98,400 बीघा जमीन दी गई है. उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम हिमंता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत के हाथ खाली- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत को नुकसान ज्यादा है, फायदा कम. उन्होंने यह भी आरोप लगाया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं. पीएम मोदी ने अमेरिका के साथ ऐसा समझौता किया है, जिससे भारत की कृषि, ऊर्जा सुरक्षा, डेटा और छोटे कारोबार खतरे में पड़ गए हैं.

समझौते से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं भारतीय किसान- राहुल गांधी

राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार ने सोयाबीन, दाल, फल और कपास जैसे क्षेत्रों को अमेरिकी कंपनियों के लिए खोल दिया, जिससे भारतीय किसान बुरी तरह प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील से अमेरिका को बड़ा फायदा मिला, जबकि भारत को कुछ नहीं मिला. राहुल गांधी ने दावा किया कि यह समझौता दबाव में हुआ है.

100 दिन के भीतर गायक जुबिन गर्ग मौत मामले की होगी जांच

चुनावी सभा में राहुल गांधी ने गायक जुबिन गर्ग का जिक्र करते हुए कहा कि वह पूरे राज्य और उसके लोगों का प्रतिनिधित्व करते थे. असम और उसके लोगों के लिए खड़े थे. कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मौत के मामले में न्याय दिलाएगी. बता दें, गर्ग की पिछले साल सितंबर महीने में सिंगापुर में डूबने से मौत हो गई थी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola