मेरी किताब सोनिया पर केंद्रित नहीं: नटवर सिंह

Updated at : 26 Sep 2014 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
मेरी किताब सोनिया पर केंद्रित नहीं: नटवर सिंह

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व नेता नटवर सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी का जिक्र उनकी आत्मकथा के सिर्फ एक अध्याय में है. पूरी किताब सोनिया पर केंद्रित नहीं है.यह बात नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट एनफ’ के विमोचन में कही है. कुछ दिन पहले यह नटवर सिंह अपनी किताब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व नेता नटवर सिंह ने कहा है कि सोनिया गांधी का जिक्र उनकी आत्मकथा के सिर्फ एक अध्याय में है. पूरी किताब सोनिया पर केंद्रित नहीं है.यह बात नटवर सिंह ने अपनी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट एनफ’ के विमोचन में कही है.

कुछ दिन पहले यह नटवर सिंह अपनी किताब को लकर विवादों में आ गए थे. इस किताब में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के कहने पर ही प्रधानमंत्री पद लेने से इंकार किया था. इसके अलावा इसमें मोदी से की गई उस मुलाकात का भी जिक्र है जिसमें उन्होंनें मोदी को सार्क देशों के साथ विदेश नीति पर ध्यान देने को कहा था.

इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी दुख जताया है कि जवाहरलाल नेहरू को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री नहीं माना जाता है जबकि नेहरू का योगदान भुलाया जाने लायक नहीं है. उन्होंने नई सरकार की तारीफ भी की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola