मंगलयान ने भेजी मंगल की पहली तस्वीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2014 11:34 AM
नयी दिल्ली: मंगलयान ने आज मंगल ग्रह से पहली तस्वीर भेजी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तस्वीर मंगल से करीब 7.3 किमी दूर से ली गई है. गौरतलब है कि मंगलयान कल ही मंगल की कक्षा में पहुंचा था. इसरो के मंगलयान की सफलता से भारत विश्व का चौथा और एशिया का पहला देश […]
नयी दिल्ली: मंगलयान ने आज मंगल ग्रह से पहली तस्वीर भेजी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तस्वीर मंगल से करीब 7.3 किमी दूर से ली गई है. गौरतलब है कि मंगलयान कल ही मंगल की कक्षा में पहुंचा था.
इसरो के मंगलयान की सफलता से भारत विश्व का चौथा और एशिया का पहला देश बन गया है जिसने मंगल मिशन में सफलता हासिल की है. मंगलयान मंगल ग्रह की गतिविधियों पर नजर रखकर वहां के रहस्य का पता लगायेगा. कई शोधों से यह बात सामने आई है कि मंगल ग्रह का धरती पर जीवन के क्रमिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है.
इसलिए यह अभियान भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अमेरिका का मंगल मिशन छह बार फेल हो चुका था वहीं चीन से इसमें अभी तक सफलता हासिल नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










