ePaper

जेटली हुए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

Updated at : 22 Sep 2014 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
जेटली हुए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली को रविवार को आपरेशन के बाद फिर से जांच के लिएहॉस्पिटल मेंभर्ती कराया गया है. जेटली का इससे पहले मधुमेह का ऑपरेशन हुआ था. जेटली साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक जेटली को अस्पताल से मंगलवार तक छुट्टी मिल सकती है.सूत्रों ने बताया कि […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली को रविवार को आपरेशन के बाद फिर से जांच के लिएहॉस्पिटल मेंभर्ती कराया गया है. जेटली का इससे पहले मधुमेह का ऑपरेशन हुआ था.
जेटली साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक जेटली को अस्पताल से मंगलवार तक छुट्टी मिल सकती है.सूत्रों ने बताया कि जेटली के पेट में मामूली संक्रमण था. जेटली अच्छी स्थिति में हैं लेकिन अभी उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है.
अस्पताल में भर्ती होने के कारण जेटली को कई कार्यक्रम रद्द भी करने पडे़ हैं. जिनमें सीबीडीटी की नई वेबसाइट की लांचिंग भी शामिल है.
मैक्स अस्पताल के डॉ प्रदीप चौबे ने इस संबंध में जानकारी दी है कि जेटली को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कल शाम 6 बजे किडनी जांच के लिए भर्ती कराया गया.
जेटली को मधुमेह की शिकायत थी और उन्होंने इससे पहले इसी महीने मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए इलेक्टिव लैप्रोस्कोपिक आपरेशन करवाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola