भारत को उकसा रहा है पाकिस्तान:जेटली

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारुस सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट उग्रवादियों के सफाये के लिए जारी अभियान में सेना का एक जवान शहीद हो गया. एक अन्य घायल हो गया. रविवार को शुरू हुए अभियान में अब तक तीन जवान शहीद हो चुके हैं जबकि आठ आतंकवादी मारे गये हैं. दो-तीन […]
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारुस सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट उग्रवादियों के सफाये के लिए जारी अभियान में सेना का एक जवान शहीद हो गया. एक अन्य घायल हो गया. रविवार को शुरू हुए अभियान में अब तक तीन जवान शहीद हो चुके हैं जबकि आठ आतंकवादी मारे गये हैं. दो-तीन उग्रवादियों को पकड़ा भी गया है.
इस बीच, रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की लगातार हो रही घटनाओं को गंभीर और उकसानेवाला करार दिया. कहा कि यह द्विपक्षीय संबंधों के लिए बहुत अनुकूल नहीं है.शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वार्ता के लिए बुनियादी नियम तय करते हुए कहा था, किसी भी सार्थक द्विपक्षीय वार्ता के लिए आवश्यक रूप से ऐसा माहौल जरूरी है, जो आतंकवाद एवं हिंसा से मुक्त हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




