जेटली के बयान से मोदी जी आपको शर्म आती है क्‍या?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2014 12:00 PM

विज्ञापन

दिल्‍ली में छोटी रेप की घटना से टूरिज्‍म को नुकसान:अरुण जेटली नयी दिल्‍ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के रेप को लेकर दिये गये विवादित बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्‍य विपक्षी पार्टियों ने जेटली के इस बयान की घोर निंदा की है. आम आदमी पार्टी […]

विज्ञापन

दिल्‍ली में छोटी रेप की घटना से टूरिज्‍म को नुकसान:अरुण जेटली

नयी दिल्‍ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के रेप को लेकर दिये गये विवादित बयान के बाद राजनीति तेज हो गयी है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्‍य विपक्षी पार्टियों ने जेटली के इस बयान की घोर निंदा की है. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व गृह मंत्री मनीष सिसोदिया ने अरुण जेटली के बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्‍त की है.

सिसोदिया ने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. उन्‍होंने कहा कि जिस रेप की घटनाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर शर्म से झुक जाता है उसी सरकार के वित्त मंत्री का रेप को लेकर दिया गया बयान काफी शर्मनाक है. उन्‍होंने लिखा है कि रेप की छोटी सी घटना का दुनिया भर में विज्ञापन कर दिया गया-जेटली. मोदी जी! आपके मंत्री को रेप एक छोटी सी घटना लगती है! ये कैसे अच्छे दिन हैं? उन्‍होंने लिखा, जेटली जी! मेरी बेटी के साथ हुई हैवानियत को टूरिस्म को हुए घाटे से मत जोडि़ये, व्यवस्था सुधार कर दिखाईए -निर्भया की मां की गुहार. सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, आप तो भाषण देते थे कि रेप की घटना से आपका माथा शर्म से झुक जाता है. अब जेटली जी की हरकत से आपको कुछ शर्म आती है क्या?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola