14 मई की टॉप 20 खबरें: कौन होगा केरल का नया मुख्यमंत्री? पोस्टमार्टम में मिले प्रतीक यादव के शरीर में 'चोट' के निशान

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
14 May Top 20 News: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो सकता है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अंतिम चर्चा पूरी कर चुके हैं और आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है. वहीं मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि फेफड़ों में खून जमने के कारण उनकी मौत हुई है. वहीं पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में कुछ चोटों का भी जिक्र किया गया है.
1. कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री? कांग्रेस में मंथन पूरा, आज होगा ऐलान
Kerala New Chief Minister: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की बड़ी जीत के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म होने वाला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अंतिम दौर की चर्चा पूरी कर ली है. पार्टी आज यानी गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. असम में UCC लागू करेगी सरकार, बोले सीएम हिमंता- 26 मई को पेश होगा विधेयक
UCC in Assam: असम सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 26 मई को विधानसभा में विधेयक पेश किया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. आम आदमी को महंगाई का झटका! कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा अमूल दूध
Amul Milk Price Hike: रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ने वाला है. अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. बढ़ी हुईं कीमत 14 मई से लागू होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. प्रतीक यादव की मौत फेफड़े में खून का थक्का जमने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Prateek Yadav : 13 मई की सुबह यह खबर सामने आई कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत हो गई है. यह खबर चौंकाने वाली थी क्योंकि वे महज 38 साल के थे और उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या भी नहीं थी. संदिग्ध मौत की आशंका में उनका पोस्टमार्टम कराया गया. जिस वक्त उनकी मौत हुई उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर गई हुई थीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. चीन पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप, एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं आए शी जिनपिंग
Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे हैं. जहां वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापार, टैरिफ, ईरान युद्ध, ताइवान और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. ट्रंप की इस यात्रा पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. बंगाल में 2021 की चुनावी हिंसा की फिर से जांच के आदेश, अवैध बूचड़खानों और खनन माफियाओं पर भी चलेगा हंटर
West Bengal 2021 Post Poll Violence Review: पश्चिम बंगाल पुलिस ने 2021 की चुनावी हिंसा से जुड़े सभी पुराने मामलों की दोबारा जांच के आदेश दिये हैं. साथ ही अवैध खनन, पशु तस्करी और हथियारों के खिलाफ राज्यव्यापी छापेमारी शुरू होने जा रही है. जानें क्या है पूरी रणनीति. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या का खुलेगा राज, 3D स्कैनर लेकर मध्यमग्राम पहुंची CBI की टीम
CBI Probe of Chandranath Rath Murder Case: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में CBI की 7 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का 3D स्कैन किया है. यूपी और बिहार से गिरफ्तार 3 शूटरों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. जानें क्या है पूरी अपडेट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. तिलजला अग्निकांड पर चला सीएम शुभेंदु का हंटर, 24 घंटे में अवैध इमारत गिराने का आदेश, मालिक गिरफ्तार
Tiljala Fire Case Kolkata: तिलजला अग्निकांड में 2 मौतों के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध इमारत को गिराने का आदेश दिया है. CESC को बिना नक्शे वाली फैक्ट्रियों की बिजली काटने और मालिक की गिरफ्तारी के साथ भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का किया ऐलान. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. बंगाल में सत्ता बदलते ही महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने क्यों दिया इस्तीफा?
Leena Gangopadhyay Resignation News: पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गंगोपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. 9 साल तक पद पर रहने वाली लीना का इस्तीफा राहुल बनर्जी की मौत और शुभेंदु सरकार के गठन के बाद आया है. जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. जदयू दफ्तर में फिर लगेगा जनता दरबार, रोज 3 मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं, देखें किस दिन किस मंत्री की ड्यूटी
Bihar Politics: पटना स्थित जदयू दफ्तर में एक बार फिर जनता दरबार शुरू हो गया है. अब रोजाना तीन मंत्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे. नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे सप्ताह का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. पटना में हथियार के बल पर 40 लाख की लूट, कैश वैन को अपराधियों ने बनाया निशाना
Patna News : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक कैश वैन से 27 लाख रुपये की बड़ी लूट की. पटना-मसौढ़ी मार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. झारखंड की मशहूर यूट्यूबर कॉमेडियन मंजू देवी का निधन, झुमरीतिलैया में शोक की लहर
Koderma News: कोडरमा की मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया कॉमेडियन मंजू देवी का निधन हो गया. झुमरीतिलैया स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके घरेलू और हास्य वीडियो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. RCB vs KKR: विराट कोहली के शतक से जीता बेंगलुरु, कोलकाता को हराकर टॉप पर पहुंची RCB
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता के लिए अब प्लेऑफ का रास्ता कठिन हो गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. नीट यूजी 2026 पेपर लीक: CBI की कार्रवाई तेज, आरोपी शुभम खैरनार से पूछताछ, कोर्ट ने दिया ट्रांजिट रिमांड
NEET-UG 2026 Paper Leak: नीट- यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच लगातार तेज होती जा रही है. मुख्य आरोपी शुभम खैरनार को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया जाएगा, जबकि पुणे से एक महिला आरोपी भी गिरफ्तार हुई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. NTA दो फेज में कराए NEET एग्जाम, परीक्षा कैंसल होने पर आग बूबला हुए रांची के शिक्षक
NEET UG 2026: जिनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, उनके लिए एग्जाम सेंटर तर पहुंचने का खर्च निकालना ही मुश्किल है. ऐसे में बार-बार परीक्षा कैंसल होने से छात्रों की परेशानी बढ़ जाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी! 12वीं के बाद चुनें ये मॉडर्न करियर ऑप्शन
Career Options After 12th: 12वीं पास करने के बाद सही करियर चुनना बहुत कठिन होता है. जानिए साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शंस क्या-क्या है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट
Motorola ने भारत में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है. फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा, बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे. जानिए इसकी कीमत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. Flipkart पर मिल रही हैं Royal Enfield की धांसू बाइक्स, Classic 350 से Bullet तक ऑनलाइन खरीदने का मौका
Royal Enfield की Classic 350, Bullet 350, Hunter 350 और Meteor 350 अब Flipkart पर खरीदी जा सकती हैं. ग्राहकों को EMI और बैंक ऑफर्स के जरिए बचत का मौका भी मिल रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. 3 Idiots Sequel: 15 साल बाद लौटेगी ‘3 इडियट्स’ की तिकड़ी, फिर साथ दिखेंगे रैंचो-राजू-फरहान
3 Idiots Sequel: 3 इडियट्स’ का दूसरा पार्ट आ रहा है. जानिए कौन-कौन से पुराने कलाकार लौट रहे हैं और क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. South OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज, जानें कौन-कौन सी फिल्में आ रहीं हैं
South OTT Releases: इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अहा पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. देखें पूरी लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










