प्रतीक यादव की मौत फेफड़े में खून का थक्का जमने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव

Prateek Yadav : 13 मई की सुबह यह खबर सामने आई कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत हो गई है. यह खबर चौंकाने वाली थी क्योंकि वे महज 38 साल के थे और उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या भी नहीं थी. संदिग्ध मौत की आशंका में उनका पोस्टमार्टम कराया गया. जिस वक्त उनकी मौत हुई उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर गई हुई थीं.

विज्ञापन

Prateek Yadav : मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मौत का कारण बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स होना है. सामान्य भाषा में इसका अर्थ यह हुआ कि उनके फेफड़ों की नस में खून का बड़ा थक्का जम गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई.

विज्ञापन

फेफड़े में जमा खून मौत की वजह

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल काॅलेज में हुआ. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि प्रतीक के फेफड़े में खून जम गया था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनके शरीर पर छह एंटीमॉर्टम यानी मौत से पहले के चोटों के निशान हैं. रिपोर्ट में उन चोटों को मौत की वजह नहीं बताया गया है.रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके दिल खून के थक्के को आगे जांच के लिए फॉर्मेलिन में प्रिज़र्व किया गया है और विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए संबंधित लोगों को सौंप दिया गया है.38 साल के प्रतीक यादव का 13 मई की सुबह निधन हो गया था. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था, लेकिन डाॅक्टरों का कहना था कि अस्पताल आने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

प्रतीक यादव कौन थे?

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं. उत्तर प्रदेश के सबसे असरदार राजनीतिक परिवार का सदस्य होने के बावजूद वे खुद को राजनीति से अलग रखते थे. वे बिज़नेस और फिटनेस वेंचर्स पर ध्यान देते थे.यूनाइटेड किंगडम की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़े-लिखे प्रतीक रियल एस्टेट और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. लखनऊ में उनका आयरन कोर फिट नाम का एक जिम था . वे आवारा कुत्तों के लिए भी काम करते थे. अपर्णा यादव से उनकी लव मैरिज हुई थी. कुछ समय पहले दोनों के बीच तलाक की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थीं, लेकिन बाद में खुद प्रतीक यादव ने ही यह स्पष्ट कर दिया था कि उन दोनों के बीच जो भी विवाद था वह सुलझ गया है.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़े

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ ने बताया अत्यंत दुखद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola