कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री? कांग्रेस में मंथन पूरा, आज होगा ऐलान

Updated:
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी

Kerala New Chief Minister: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की बड़ी जीत के बाद अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म होने वाला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अंतिम दौर की चर्चा पूरी कर ली है. पार्टी गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

Kerala New Chief Minister:केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की बड़ी जीत के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अंतिम दौर की चर्चा पूरी हो चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (13 मई) को इस मुद्दे पर अहम बैठक की. पार्टी ने संकेत दिया है कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा आज यानी गुरुवार (14 मई) को की जाएगी.

विज्ञापन

खरगे और राहुल गांधी ने की अहम बैठक

दिल्ली के 10 राजा जी मार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई. बैठक में केरल में सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित नामों पर विचार-विमर्श किया गया.

जयराम रमेश ने क्या कहा?

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने नेता चुनने के लिए पार्टी नेतृत्व को अधिकृत किया था. उन्होंने कहा- आलाकमान ने चर्चा पूरी कर ली है और फैसले की घोषणा गुरुवार को की जाएगी.

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन-कौन?

केरल में मुख्यमंत्री की दौड़ में तीन नाम सबसे ऊपर हैं. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं. पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अंतिम नाम तय करेगा.

विधायक दल ने आलाकमान को दिया था अधिकार

7 मई को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार पार्टी आलाकमान को सौंप दिया गया था. इसके बाद से लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार-विमर्श चल रहा था.

केरल चुनाव में UDF की बड़ी जीत

हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की. इस जीत के बाद राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है और अब सबकी नजर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर टिकी हुई है.

Also Read: असम में UCC लागू करेगी सरकार, बोले सीएम हिमंता- 26 मई को पेश होगा विधेयक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola