62 में से 8 महिला जीतकर आयी, कैबिनेट में किसी को जगह नहीं

Updated at : 16 Feb 2020 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
62 में से 8 महिला जीतकर आयी, कैबिनेट में किसी को जगह नहीं

नयी दिल्ली : ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उनके साथ कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, लेकिन कैबिनेट में किसी महिला चेहरा को शामिल नहीं किया गया है. कैबिनेट में एक भी महिला को शामिल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उनके साथ कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, लेकिन कैबिनेट में किसी महिला चेहरा को शामिल नहीं किया गया है.

कैबिनेट में एक भी महिला को शामिल नहीं किये जाने पर लोगों ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. संगीतकार और आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक विशाल डडलानी ने भी इस पर सवाल उठाये हैं.
इससे पहले भी कैबिनेट में कोई महिला चेहरा नहीं थी. हालांकि, 49 दिनों वाली सरकार में राखी बिड़ला को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था. इस पूरे विवाद पर केजरीवाल सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने सफाई दी है. कहा कि केजरीवाल ने कुछ सोचकर ही कैबिनेट का गठन किया है.
8 महिला विधायक
आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर रिकार्ड मतों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है. 70 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली, जिसमें 8 सीट पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.
आम आदमी पार्टी की ओर से कालकाजी से आतिशी, हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लो, शालीमार बाग से वंदना कुमारी, पालम से भावना गौड़, आरकेपुरम से प्रमिला टोकस, मंगोलपुरी से राखी बिड़ला, राजौरी गार्डन से धनवंती चंदेला और त्रिनगर से प्रीति तोमर ने जीत दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola